आजकल "न्यूज चैनल" वाले भी फ़िजूल की बहस को तबज्जो देने में अपनी शान समझने लगे हैं या यूं समझ लें अपनी "टीआरपी" बढाने के चक्कर में फ़िजूल की बहस में उलझे रहते हैं, हुआ ये कि टेनिस खिलाडी "सानिया मिर्जा" और क्रिकेट खिलाडी "शोएब मलिक" की शादी तय होने की खबर सुर्खियों में है ..... अब इसमें सुर्खियों वाली कोई विशेष बात नहीं है शादी हर लडके हर लडकी की होती है .... खैर ये आम लडका-लडकी नहीं हैं इसलिये समाचार तो बनता है लेकिन ..... अब ये लेकिन क्या है!!!
...... लेकिन ये है कि अभी-अभी देश के एक प्रतिष्ठित "न्यूज चैनल" पर यह "पट्टी" चल रही थी कि "सानिया-शोएब" की शादी पर "एसएमएस" कर अपनी राय दें ..... अब शादी लडका-लडकी तथा परिवार के सदस्यों की मंशा के अनुरूप होना है .... भला "एसएमएस" से मिली राय से होना क्या है और राय देने वाले होते कौन हैं!!! .... लेकिन फ़िर भी राय तो राय है ..... राय दी जायेगी और ली जायेगी .... फ़िर "न्यूज चैनल" पर घंटों चलेगी ......... फ़िजूल की बहस !!!
"चलो अच्छा हुआ, जो तुम मेरे दर पे नहीं आए / तुम झुकते नहीं, और मैं चौखटें ऊंची कर नही पाता !"
Tuesday, March 30, 2010
Monday, March 29, 2010
ब्रेकिंग न्यूज
ब्रेकिंग न्यूज इसलिये क्योंकि ये मेरे लिये है ..... बिलकुल अभी-अभी पता चला कि मेरे ब्लाग की पोस्ट "हालात" की चर्चा श्री ललित शर्मा जी द्वारा अपने ब्लाग ब्लाग ४ वार्ता में की है तथा श्री महेन्द्र मिश्र जी द्वारा अपने ब्लाग समयचक्र में पोस्ट "भिखारी" की चर्चा की है उक्त सराहनीय चर्चा के लिये ...आभार ...आभार ...आभार।
..... चलते चलते कुछ "शेर" प्रस्तुत हैं :-

है मुमकिन करो कोशिश , तुम मुझको भूल जाने की
पर नामुमकिन ही लगता है, भुला पाना मुझे यारा।
..............

चलो अच्छा हुआ, जो तुम मेरे दर पे नहीं आए
तुम झुकते नहीं, और मै चौखटें ऊंची कर नही पाता ।
..............
चलो आए, किसी के काम तो आए
किसी दिन फिर, किसी के काम आएंगे ।
Sunday, March 28, 2010
समूह ब्लाग ..... पहचान खोते ब्लागर !!!
आजकल चारों ओर ब्लागिंग का बोलबाला है नेता, अफ़सर, कलाकार, पत्रकार, फ़िल्मकार, खिलाडी व अनाडी सभी लोग ब्लागिंग में मदमस्त हैं और अपनी-अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर रहे हैं .... सभी ब्लागर बधाई के पात्र हैं जो साहित्य के सृजन व ब्लागिंग को नई ऊंचाई प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।
ब्लागिंग में "समूह ब्लाग" का भी जबरदस्त बोलबाला है ऎसे बहुत सारे ब्लागर हैं जिन्होंने अनेकों समूह ब्लाग बना रखे हैं और सफ़लता पूर्वक संचालन भी कर रहे हैं ..... समस्या यहां पर ये है कि यदि एक सदस्य ने कोई पोस्ट प्रकाशित की, उस पोस्ट के ऊपर दो-चार घंटे बाद ही किसी दूसरे सदस्य ने एक और नई पोस्ट प्रकाशित कर दी ..... यहां पर होगा ये कि पाठक आयेगा "लेटेस्ट पोस्ट" को पढेगा और टिप्पणी मार कर चला जायेगा .... अब दो-चार घंटे पहले पोस्ट प्रकाशित करने वाले बेचारे ब्लागर का क्या होगा !!!
एक और गंभीर समस्या .... कोई पाठक किसी ब्लागर के "प्रोफ़ाईल" पर पहुंचता है तो वहां ढेर सारे ब्लाग की सूची दिखाई देने लगती है अब पाठक कौन से ब्लाग को खोले .... कौनसा ब्लाग लेटेस्ट अपडेट है .... कौन से ब्लाग में क्या मिर्च-मसाला है ये समझ में ही नहीं आता ..... पाठक आनन-फ़ानन में किसी एक ब्लाग को खोलता है तो उसमे पोस्ट एक साल पहले की प्रकाशित हुई रहती है .... फ़िर हिम्मत करके किसी दूसरे ब्लाग को खोलता है तो उसमे "लेटेस्ट पोस्ट" किसी दूसरे ब्लागर की रहती है ऎसे में होता ये है कि पाठक यहीं से "नमस्ते" कर के चला जाता है .... क्या यह कहना अतिश्योक्तिपूर्ण नही होगा कि समूह ब्लागिंग के चक्कर में "नामचीन ब्लागर" अपनी पहचान खोते नजर आ रहे हैं!!!

Saturday, March 27, 2010
भिखारी
अपने देश में भिखारियों की संख्या दिन-व-दिन बढते जा रही है गली-मोहल्लों, चौक-चौराहों, गांवों-शहरों, धार्मिक स्थलों, लगभग हर जगह पर भिखारी घूमते-फ़िरते दिख जाते हैं और तो और रेल गाडियों में भी इनका बोलबाला है हर गाडी, हर डिब्बे में भिखारी दमक जाते हैं और चालू ....दे दाता के नाम.... भगवान भला करे .... ।
मूल समस्या ये है कि जब आम आदमी प्लेटफ़ार्म पर बिना टिकट जाने से डरता है तो ये भिखारी ट्रेन में कैसे घुस जाते हैं और अपने कारनामों को कैसे अंजाम देने लगते हैं ...... ट्रेन में अगर कोई बिना टिकट चढ जाये तो टी टी ई अथवा रेल्बे पुलिस की "गिद्ध निगाह" से बच नहीं सकता फ़िर ये भिखारी खुलेआम ट्रेनों में कैसे भीख मांग रहे हैं .... क्या रेल प्रशासन व प्रबंधन की मिलीभगत से ये कारनामे हो रहे हैं ? ..... अगर नहीं, तो इन्हें ट्रेन में चढने ही क्यों दिया जाता है !!!
अपने देश में कार्यरत ढेरों "एन जी ओ" क्या इतना भी नहीं कर सकते कि चंद बेसहारा व असहाय लोगों को दो वक्त की "रोटी" व "झोपडी" मुहईया करा सकें !!!

लेबल:
समसामयिक
मुफ़्त की चाय
अदभुत दुनिया के अदभुत लोग, अदभुत इसलिये कि क्रियाकलाप अदभुत ही हैं, एक सेठ जी जिनके कारनामें अचंभित कर देते हैं अब क्या कहें कभी-कभी सेठ टाईप के लोगों के साथ भी उठना-बैठना हो जाता है उनको मैने खाने-पीने के अवसर पर देखा, एक-दो बार तो सोचा कभी-कभार हो जाता है पर अनेकों बार के अनुभव पर पाया कि यह अचानक होने वाली क्रिया नही है वरन "सेठ बनने और बने रहने" का सुनियोजित "फ़ार्मूला" है ।
होता ये है कि जब सेठ जी को "मुफ़्त की चाय" मिली तो "शटशट-गटागट" पी गये और जब होटल में किसी के साथ चाय पीने-पिलाने का अवसर आया तो उनके चाय पीने की रफ़्तार ...... रफ़्तार तो बस देखते ही बनती है तात्पर्य ये है कि उनकी चाय तब तक खत्म नहीं होती जब तक साथ में बैठा आदमी जेब में हाथ डालकर रुपये निकाल कर चाय के पैसे देने न लग जाये ..... जैसे ही चाय के पैसे दिये सेठ जी की चाय खत्म .... वाह क्या "फ़ार्मूला" है।
एक बार तो हद ही हो गई हुआ ये कि सेठ जी के आग्रह पर एक दिन बस तिगड्डे पे खडे हो कर शर्बत (ठंडा पेय पदार्थ) पीने लगे ... सेठ जी का शर्बत पीने का अंदाज सचमुच अदभुत था चाय की तरह चुस्कियां मार-मार कर पीने लगे .... उनकी चुस्कियां देख कर मेरे मन में विचार बिजली की तरह कौंधा .... क्या गजब "लम्पट बाबू" है कभी मुफ़्त की चाय शटाशट पी जाता है तो आज शर्बत को चाय की तरह चुस्कियां मार-मार कर पी रहा है .... मुझसे भी रहा नहीं जाता कुछ-न-कुछ मुंह से निकल ही जाता है मैने भी झपाक से कह दिया ... क्या "स्टाईल" है हुजूर इतनी देर में तो दो-दो कप चाय पी लेते ... सेठ जी सुनकर मुस्कुरा दिये फ़िर थोडी ही देर में सहम से गये ... सचमुच यही अदभुत दुनिया के अदभुत लोग हैं।

Subscribe to:
Posts (Atom)