विरासत में क्या मिला !
शायद कुछ नहीं !!
शायद बहुत कुछ !!!
पर
मैं अपने बच्चों को
विरासत में
कुछ देना चाहता हूँ
पर क्या ?
भ्रष्टाचार व बेईमानी से -
अर्जित संपत्ति ?
या अच्छे संस्कार ??
"चलो अच्छा हुआ, जो तुम मेरे दर पे नहीं आए / तुम झुकते नहीं, और मैं चौखटें ऊंची कर नही पाता !"