दो मित्र सत्यानंद और धनीराम एक साथ पढते-पढते, खेलते-कूदते, मौज-मस्ती करते हुये बचपने से जवानी की दहलीज पार करते हुये जीवन के रंगमंच पर प्रवेश किये ..... दोनों के स्वभाव में तनिक ही अंतर था सत्यानंद होशियार बुद्धिमान था और धनीराम चालाक बुद्धिमान .... दोनों ही जीवन यापन के लिये कामधंधे में लग गये .... होशियार का मकसद "नाम व प्रसिद्धि" कमाना था और चालाक का मकसद "धन-दौलत" कमाना था इसलिये वे दोनों अलग अलग राह पर निकल गये .....
..... चलते चलते समय करवट लेते रहा चार-पांच साल का वक्त गुजर गया, बदलाव के साथ ही दोनों की उपलब्धियां नजर आने लगीं चालाक मित्र "कार व मोबाईल" के मजे ले रहा था और होशियार मित्र छोटे-मोटे समारोहों में "मान-सम्मान" से ही संतुष्ट था ..... हुआ ये था कि चालाक मित्र अपनी चालाकी से एक-दूसरे को "टोपीबाजी" करते हुये "कमीशन ऎजेंट" का काम कर रहा था और दूसरा बच्चों को टयूशन पढाते हुये "लेखन कार्य" में तल्लीन था ...
.... समय करवट बदलते रहा, पांच-सात साल का वक्त और गुजर गया ... गुजरते वक्त ने इस बार दोनों मित्रों को गांव से अलग कर दिया, हुआ ये कि धनीराम गांव छोडकर देश की राजधानी मे बस गया और सत्यानंद वहीं गांव मे रहते हुये बच्चों को पढाते पढाते दो-चार बार राजधानी जरूर घूम आया .... समय करवट बदलते रहा, और पंद्रह-सत्रह साल का वक्त गुजर गया ....
.... इस बार के बदलाव ऎसे थे कि दोनों मित्र आपस में एक बार भी नहीं मिल सके थे दोनों अपने-आप में ही मशगूल रहे, पर इस बदलाव में कुछ बदला था तो "वक्त ने करवट" ली थी हुआ ये था कि चालाक मित्र "करोडपति व्यापारी" बन गया था और होशियार मित्र "लेखक" बन गया था, व्यापारी "हवाईजहाज" से विदेश घूम रहा था और लेखक राष्ट्रपति से लेखन उपलब्धियों पर "पुरुस्कार" ले रहा था ....
.... वक्त गुजरता रहा, जीवन के अंतिम पडाव का दौर चल पडा था दोनों ही मित्रों ने अपना अपना मकसद पा लिया था लेकिन बरसों से दोनो एक-दूसरे से दूर व अंजान थे ..... एक दिन चालाक मित्र अपने कारोबार के सिलसिले में अंग्रेजों के देश गया वहां साल के सबसे बडे जलसे की तैयारी चल रही थी उत्सुकतावश उसने जानना चाहा तो पता चला कि इस "जलसे" मे दुनिया की जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित किया जाता है .... बताने बाले ने कहा कि इस बार तुम्हारे देश के "लेखक - सत्यानंद" को सर्वश्रेष्ठ सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है यह तुम्हारे लिये गर्व की बात होनी चाहिये ....
.... उसकी बातें सुनते सुनते "सेठ - धनीराम" की आंखें स्वमेव फ़ट पडीं ... वह भौंचक रह गया .... मन में सोचने लगा ये कौन सत्यानंद है जिसे सम्मान मिल .... समारोह में अपने बचपन के मित्र सत्यानंद को "सर्वश्रेष्ठ सम्मान" से सम्मानित होते उसने अपनी आंखों से देखा और खुशी से उसकी आंखें अपने आप छलक पडीं .... वहां तो धनीराम को अपने मित्र सत्यानंद से मिलने का "मौका" नहीं मिल पाया ..... दो-चार दिन में व्यवसायिक काम निपटा कर अपने देश वापस आते ही धनीराम सीधा अपने गांव पहुंचा ....
....... बचपन के मित्र सत्यानंद से मिलने की खुशी ..... सत्यानंद ने धनीराम को देखते ही उठकर गले से लगा लिया .... दोनों की "खुशी" का ठिकाना न रहा ..... धनीराम बोल पडा - मैने इतनी "धन-दौलत" कमाई जिसकी कल्पना नहीं की थी पर तेरी "प्रसिद्धि" के सामने सब "फ़ीकी" पड गई ..... आज सचमुच मुझे यह कहने में "गर्व" हो रहा है कि मैं "सत्यानंद" का मित्र हूं।
"चलो अच्छा हुआ, जो तुम मेरे दर पे नहीं आए / तुम झुकते नहीं, और मैं चौखटें ऊंची कर नही पाता !"
Sunday, April 4, 2010
क्या सानिया भावुक है ... !!!
क्या सानिया भावुक है ... शायद नहीं , फिर क्यों शोएब से शादी को आतुर है ..... जबकि उसे मालुम है कि क्या विवाद चल रहा है ..... क्या उसे हिन्दुस्तान में कोई शादी के लिए उपयुक्त दुल्हा नहीं मिल रहा है ... यदि ऐसा है तो उसे अविवाहित ही रहना चाहिए .... क्या ये प्रश्न उचित नहीं है .... शायद नहीं , क्योंकि हर एक अपनी मर्जी का मालिक है ... मालिक है तो बस मालिक है .... करेगा वही जो उसकी मर्जी बोलेगी .....
........मर्जी तो बस मर्जी है .... विवाद से उसे क्या लेना-देना ...... देखेंगे , देख लेंगे ... क्या फर्क पड़ता है ... फिजूल के विवाद तो होते ही रहते हैं ... ये हिन्दुस्तान है यहां तो विवाद आम बात है ...... ज्यादा से ज्यादा क्या होगा ..... लोग चिल्लायेंगे ... फिर शांत हो जायेंगे ... ये तो होते ही रहता है ... ये कोई बड़ी बात नहीं है ..... ये हिन्दुस्तान है .... हम अपनी मर्जी के मालिक हैं ........ वैसे सानिया का अपना अभिमत है उसे क्या करना है , क्या करना चाहिए ... उसे कानूनी अधिकार है ... अंतिम फैसला उसका है ..... उस पर कोई दवाव नहीं डाल सकता .... अंतिम निर्णय सानिया पर छोड़ देते हैं ... आखिर सानिया भी तो विवेकशील है !!!
........मर्जी तो बस मर्जी है .... विवाद से उसे क्या लेना-देना ...... देखेंगे , देख लेंगे ... क्या फर्क पड़ता है ... फिजूल के विवाद तो होते ही रहते हैं ... ये हिन्दुस्तान है यहां तो विवाद आम बात है ...... ज्यादा से ज्यादा क्या होगा ..... लोग चिल्लायेंगे ... फिर शांत हो जायेंगे ... ये तो होते ही रहता है ... ये कोई बड़ी बात नहीं है ..... ये हिन्दुस्तान है .... हम अपनी मर्जी के मालिक हैं ........ वैसे सानिया का अपना अभिमत है उसे क्या करना है , क्या करना चाहिए ... उसे कानूनी अधिकार है ... अंतिम फैसला उसका है ..... उस पर कोई दवाव नहीं डाल सकता .... अंतिम निर्णय सानिया पर छोड़ देते हैं ... आखिर सानिया भी तो विवेकशील है !!!
लेबल:
समसामयिक
Saturday, April 3, 2010
कलयुग का आदमी !
अब सोचता हूं -
क्यों न "कलयुग का आदमी" बन जाऊं !
कलयुग में जी रहा हूं
तो लोगों से अलग क्यों कहलाऊं !!
बदलना है थोडा-सा खुद को
बस मुंह में "राम", बगल में छुरी रखना है !
ढोंग-धतूरे की चादर ओढ के
चेहरे पे मुस्कान लाना है !
झूठी-मूठी, मीठी-मीठी
बातों का झरना बहाना है
"कलयुग का आदमी" बन जाना है !!
फ़िर सोचता हूं -
कलयुग का ही आदमी क्यों ?
अगर न बना, तो लोगों को
"पान" समझ कर "चूना" कैसे लगा पाऊंगा !
एक औरत को पास रख कर
दूसरी को कैसे अपना बना पाऊंगा !!
क्या कलयुग में रह कर भी
खुद को बेवक्कूफ़ कहलवाना है !
अगर न बने कलयुगी आदमी
कैसे बन पायेंगे "नवाबी ठाठ" !
कहां से आयेंगे हाथी-घोडे
कैसे हो पायेगी एक के बाद दूसरी ...
दूसरी के बाद तीसरी ..... शादी हमारी !!
कैसे ठोकेंगे सलाम, मंत्री और संतरी
कैसे आयेगी छप्पन में सोलह बरस की !
कैसे करेंगे लोग जय जय कार हमारी
यही सोचकर तो "कलयुग का आदमी" बनना है !
लोगों से अलग नहीं
खुद को, अपने से अलग करना है !
मौकापरस्ती का लिबास पहनकर
झूठ-मूठ के फ़टाके फ़ोडना है !
बस थोडा-सा बदलना है खुद को
एक को सीने से लगाकर -
सामने खडी दूसरी को देखकर मुस्कुराना है !
"कलयुग का आदमी" बन जाना है !!
क्यों न "कलयुग का आदमी" बन जाऊं !
कलयुग में जी रहा हूं
तो लोगों से अलग क्यों कहलाऊं !!
बदलना है थोडा-सा खुद को
बस मुंह में "राम", बगल में छुरी रखना है !
ढोंग-धतूरे की चादर ओढ के
चेहरे पे मुस्कान लाना है !
झूठी-मूठी, मीठी-मीठी
बातों का झरना बहाना है
"कलयुग का आदमी" बन जाना है !!
फ़िर सोचता हूं -
कलयुग का ही आदमी क्यों ?
अगर न बना, तो लोगों को
"पान" समझ कर "चूना" कैसे लगा पाऊंगा !
एक औरत को पास रख कर
दूसरी को कैसे अपना बना पाऊंगा !!
क्या कलयुग में रह कर भी
खुद को बेवक्कूफ़ कहलवाना है !
अगर न बने कलयुगी आदमी
कैसे बन पायेंगे "नवाबी ठाठ" !
कहां से आयेंगे हाथी-घोडे
कैसे हो पायेगी एक के बाद दूसरी ...
दूसरी के बाद तीसरी ..... शादी हमारी !!
कैसे ठोकेंगे सलाम, मंत्री और संतरी
कैसे आयेगी छप्पन में सोलह बरस की !
कैसे करेंगे लोग जय जय कार हमारी
यही सोचकर तो "कलयुग का आदमी" बनना है !
लोगों से अलग नहीं
खुद को, अपने से अलग करना है !
मौकापरस्ती का लिबास पहनकर
झूठ-मूठ के फ़टाके फ़ोडना है !
बस थोडा-सा बदलना है खुद को
एक को सीने से लगाकर -
सामने खडी दूसरी को देखकर मुस्कुराना है !
"कलयुग का आदमी" बन जाना है !!
मंथन से ही सृजन संभव है !
"जिंदगी में नियमित उजाले इंसान को लापरवाह बनाते हैं ..... होता ये है कि जब सब कुछ ठीक चलते रहता है तब इंसान कुछ अलग करने के विषय में नहीं सोचता वरन वह वर्तमान व्यवस्थाओं से ही संतुष्ट हो जाता है, जबकि उतार-चढाव इंसान को उनसे लडने,जूझने और नया सृजन करने हेतु नये विचार मन में जागृत करते हैं, जब विचार जागृत होंगे तब ही इंसान कुछ नया करने के लिये मंथन करेगा ..... मंथन से ही सृजन संभव है .... सच कहा जाये तो प्रत्येक अविष्कार की आधारशिला मंथन ही है, मंथन से कुछ करने के लिये सिर्फ़ दिशा का निर्धारण नहीं होता वरन रूपरेखा व लक्ष्य का निर्धारण कर लक्ष्य तक पहुंचने का मार्ग भी प्रशस्त होता है।"
लेबल:
बोल-अनमोल
Friday, April 2, 2010
एयरटेल ......... नाम बडे और दर्शन छोटे !!!
"एयरटेल" एक नामी-गिरामी टेलीफ़ोन कंपनी है जिसका मार्केट कैप भी अन्य प्रतियोगी कंपनियों से बडा है अभी-अभी इसने कुवैत की कंपनी "ज़ईन" के अफ्रीकी कारोबार को हासिल करने के लिए करार किया है और इस करार के साथ ही यह "और बडी कंपनी" बन गई है ...... पर इसके बडे होने का फ़ायदा क्या है !! ..... बिलकुल सच है इसके बडे होने का फ़ायदा तो तब है जब इसकी सुविधाएं भारत के आम ग्राहकों को लाभ पहुचाएं !!
.... लाभ पहुंचाना तो दूर की बात है ये करार होने के बाद से इतने "मदमस्त" हो गये कि इन्हें आम ग्राहकों की दिक्कतों से भी कोई लेना-देना नहीं रहा ..... हुआ ये कि मेरा इंटरनेट कनेक्शन भी इसी "नामी कंपनी" का है, "३१ मार्च" को फ़ोन और इंटरनेट दोनों "सुप्त अवस्था" में चले गये ....... शिकायत पे शिकायत करने पर .... बस बन रहा है सर ... शाम तक बन जायेगा ... केबल खराब हो गया है ..... केबल चोरी हो गया है .... बगैरह बगैरह !!
..... अभी सुबह उठकर चालू किया तब कहीं जाकर संतोष हुआ कि हां ... एयरटेल "कोमा" से बाहर आ गया है ... तीन-चार दिनों तक "फ़ोन और इंटरनेट" का कोमा में रहना इस कहावत को चरितार्थ कर रहा है कि "एयरटेल" के भी "नाम बडे और दर्शन छोटे" हैं!!!
.... लाभ पहुंचाना तो दूर की बात है ये करार होने के बाद से इतने "मदमस्त" हो गये कि इन्हें आम ग्राहकों की दिक्कतों से भी कोई लेना-देना नहीं रहा ..... हुआ ये कि मेरा इंटरनेट कनेक्शन भी इसी "नामी कंपनी" का है, "३१ मार्च" को फ़ोन और इंटरनेट दोनों "सुप्त अवस्था" में चले गये ....... शिकायत पे शिकायत करने पर .... बस बन रहा है सर ... शाम तक बन जायेगा ... केबल खराब हो गया है ..... केबल चोरी हो गया है .... बगैरह बगैरह !!
..... अभी सुबह उठकर चालू किया तब कहीं जाकर संतोष हुआ कि हां ... एयरटेल "कोमा" से बाहर आ गया है ... तीन-चार दिनों तक "फ़ोन और इंटरनेट" का कोमा में रहना इस कहावत को चरितार्थ कर रहा है कि "एयरटेल" के भी "नाम बडे और दर्शन छोटे" हैं!!!
लेबल:
समसामयिक
Subscribe to:
Posts (Atom)