Friday, August 9, 2013

फ़साने ...


उनकी वाल पे, बहुत भीड़ है आज
गर जी करे भी तो कैसे करे ????
…
वे मीठा-मीठा बोलेंगे और तुम्हें ललचायेंगे
देखना इक दिन वे ही आपस में लड़वायेंगे ?
…
गर नाज है 'उदय', उन्हें अपने ताज होने पर
तो, हमें भी गुमान है उन्हें देखते रहने पर ?
…
किसने कहा है मिल कर ही मिला करो
कभी न मिलकर भी मिल लिया करो ?
...
कभी कभी गुजर जाते हैं 'उदय', ऐंसे भी फ़साने दिल के
जिनकी चर्चा भी नहीं होती, जो गुमसुम भी नहीं होते ?
…

Tuesday, August 6, 2013

परिवर्तन ...

"सरकारें … निश्चिंत रहें 
हमारी लड़ाई 
तुम्हारे साथ नहीं है, 

हम तो यहाँ 
व्यवस्था परिवर्तन के लिए 
इकटठा हुए हैं, 

और जब हमने 
यह तय कर लिया है 
तो हम, 

हर हाल में 
व्यवस्था परिवर्तन 
करके रहेंगे,… करके रहेंगे !"

Monday, August 5, 2013

तमाशा ...

लो 'उदय', बात कहाँ की, कहाँ ले आये हैं वो 
ऐंसा हुनर, किसी और में देखा नहीं हमने ?
... 
उनका चूना, खुद उनको ही........लगा रहे हैं लोग 
कुछ इस तरह साहित्यिक दुकां चला रहे हैं लोग ? 
... 
अब तुम उस बेजुबाँ पे लाड न दिखाओ मियाँ 
कल इन्हीं हांथों से तो, हलाल होना है उसे ??
... 
चलो माना खुबसूरती पे इतराने का हक़ है तुम्हें 
पर, जिस्म की नुमाइश अच्छी नहीं यारा ????
... 
तमाशा चल रहा है, देख लो सरेआम संसद में 
मदारी कौन है...... सिर्फ ये जाहिर नहीं होता ? 
... 

Saturday, August 3, 2013

संगदिल ...

बहुत गुस्ताख हैं,……. आँखें उनकी
दबे दबे ही हमें देख लेती हैं अक्सर ?
…
उनके कमीनेपन की, कोई हमसे मिसाल न पूंछे 'उदय'
कुर्सी की चाह में, …….. वो अपना बाप बदल लेते हैं ?
…
कोई एक तो होगा 'उदय', जो संगदिल नहीं होगा
वो जिस दिन मिलेगा, ये दिल पहचान लेगा ??
...  
कुछ हुनर, था छिपा परछाइयों में
धूप ज्यों छंटने लगी, वो नजर आने लगा ?
...
वो चाहकर भी, हमे कभी नहीं भूल सकते हैं 'उदय'
राह चलते, आँखों पे जोर नहीं चलता है उनका ??
…

Tuesday, July 30, 2013

चिराग ...

न तो उन्हें शर्म है, और न ही वे शर्मिन्दा हैं
जात-धर्म का उन्ने, बिछाया चुनावी फंदा है ?
...
सुनो 'उदय', कह दो सब से, कुत्तों की वफादारी पे सवाल न करें
वे तो ... भौंकेंगे, काटेंगे, दुम हिलाएंगे, अपने मालिक के लिए ?
...
टंकी पे बैठ के नौटंकी ...
कुछ तो शर्म करो,... जनता के वोट से पहुंचे हो वहाँ ??
...
हल्ला न हो-हल्ला ...
देश में खूब चल रहा है भ्रष्टाचारियों का बल्ला ??
...
बस, उम्मीदों के चिराग जलाते रहें
फिर देखें अँधेरे कैसे दूर नहीं होते ?
...