Thursday, March 13, 2014

चमचागिरी ...

पटरियां कमजोर हैं, या हैं ड्राइवर कामचोर 
तरक्की की रेलगाड़ियां बहुत धीमी हुईं हैं ?
… 
'खुदा' जाने 'उदय', वो किस मिट्टी के बने हैं 
खुद की तारीफ़ में खुद ही कसीदे पढ़ रहे हैं ? 
… 
वैसे तो, अक्सर, वो दुम दबा कर ही चलते हैं मगर 
गीदड़ भभकियाँ देते हुये भी, वो जम रहे थे आज ? 
… 
खासम-ख़ास लोगों की राजनीति, और कब तक 'उदय' 
क्या, कभी, कोई, 'आम आदमी' को भी गले लगाएगा ? 
… 
चमचागिरी, इक कला है 'उदय' 
हर किसी के बस की बात नहीं ? 

Wednesday, March 12, 2014

बुनियाद ...

जब उनके चेले-चपाटों ने 
उन्हें 
भगवान मान ही लिया है 'उदय' 
तो फिर 
उनके -
आका … 
चेले-चपाटे … 
समर्थक-प्रचारक … 
मिलकर 
मिलजुल कर 
मंदिर की बुनियाद 
क्यों रख नहीं देते ???

Sunday, March 9, 2014

ठीकरा ...

एक बार, एकाद बार तुम हमें भी आजमा लो 
फिर, शायद, तुम्हारा… टेस्ट ही बदल जाए ?  
… 
बात उनकी नहीं है, और न ही उनकी बात है 
हमें तो लगता है सिक्के दोनों ही खोटे हैं ??
… 
जब सब अपनी-अपनी-अपनी पे हैं 
तो फिर 'उदय', वे भी अपनी पे हैं ? 
… 
सवाल ये नहीं है कि वो शेर हैं या नहीं 
सवाल ये है कि उनकी पूंछ कहाँ है ??
… 
गर, तमाम तरह के हथकंडों के बाद भी, वे नाकामयाब रहे तो 
'खुदा' ही जाने किसके सिर फूटेगा उनकी नाकामी का ठीकरा ?
… 

Wednesday, March 5, 2014

सरकार ...

इक दिन, उन्हें भी दुःख होगा और वो बहुत पछतायेंगे 
मुहब्बत को,… जुबां पे न लाकर गुनह किया है उन्ने ?
… 
हमें, कांव-कांव से परहेज नहीं है 'उदय' 
पर कौन समझाये उन्हें कि न चलें हंस की चाल ? 
… 
दूध का दूध औ पानी का पानी सब अलग हो जाएगा 
गर हिम्मत है, जज्बा है, लड़ लो एक ही मैदान से ? 
… 
अरे भाई, कोई तो उन्हें ख़्वाबों से बाहर निकाले 
कहीं कोई हवा नहीं चल रही है उनके नाम की ? 
… 
सरकार तो बनेगी ही, पर उनकी नहीं जो 
खुद ही खुद से खुद की बनाना चाहते हैं ? 
… 

Saturday, March 1, 2014

हाय-तौबा ...

लो, आज हम भी उनकी बातों में आ गए 
यह जानते हुए भी, कि - वे दगाबाज हैं ? 
… 
जिनकी खुद की, अकल नहीं है ठिकाने पे 
चेले उतारू हैं उन्हीं को गुरु बनाने पे ???
… 
इतनी हाय-तौबा वो भी सत्ता के लिये 
उफ़ ! उफ़ !! उफ़ !!! पहले नहीं देखी ??
… 
मैं शेर नहीं हूँ … 
कम से कम … बब्बर शेर तो नहीं हूँ 
फिर भी, 
अगर, 
उनको लगता है … 
कि - 
उनका नेता 
गीदड़ … 
होकर भी शेर है … उनकी मर्जी ???
… 
सुनो यारो तुम मुझपे यकीं मत करना 
दिल जो कहता है तुम वही करना ???
…