मेरे अंदर ही बैठा था ‘खुदा’, मदारी बनकर
दिखा रहा था करतब, मुझे बंदर बनाकर !
...
कोई कहता रहा कुछ, रूठकर मुझसे
मिले जब, फ़िर वही खामोशियां थीं !
...
अब क्या लिखें, कितना अच्छा लिखें
लोग बिना मरे, कांधे पे थोड़ी न उठाएंगें !
...
सच ! 'खुदा' का जिक्र, जब जब जुबां पे आता है
न जाने क्यूं, मेरा महबूब आँखों में उतर आता है !
...
अरे वाह, क्या खूब, क्या खूब लिख रहा है
अरे रुको, बिना मरे वाह-वाही कैसे दे दें !
...
क्या करोगे जानकर, तुम वजह रुसवाई की
बस समझ लो, तुम हमें अच्छे नहीं लगते !
...
हम जानते हैं तुम, मर कर न मर सके
हम जीते तो हैं, पर जिंदा नही हैं !!
...
जीते-जी फजीहत, मरने के बाद गुणगान, उफ्फ क्या कहें
साहित्यकारों की ऐसी किस्मत, परम्परा सदियों पुरानी है !
...
‘उदय’ कहता है मत पूछो, क्या आलम है बस्ती का
हर किसी का अपना जहां, अपना-अपना आसमां है !
...
चलो अच्छा हुआ, जो तुम मेरे दर पे नहीं आए
तुम झुकते नहीं, और मै चौखटें ऊंची कर नही पाता !
...
कदम-दर-कदम हौसला बनाये रखना, मंजिलें अभी और बांकी हैं
ये पत्थर हैं मील के गुजर जायेंगे, चलते-चलो फ़ासले अभी और बांकी हैं !
...
लिखते-लिखते क्या लिखा, क्या से क्या मैं हो गया
पहले जमीं , फिर आसमाँ, अब सारे जहां का हो गया !
...
'रब' जाने, क्यूं वो आज भी अजनबी ही रहा
मुद्दत से हमें चाह थी, मुलाक़ात हो उससे !
...
तमगे बटोरने की चाहत नहीं रही
यादें बिखेर के चला जा रहा हूँ मैं !
...
फूट डालो और राज करो की नीति पुरानी हुई है 'उदय'
अब नया दौर है, "राज करो तो मिल बाँट कर करो" !!
...
मेरे शहर के लोग, मुझे जानते नहीं
सारे जहां में चर्चा, सरेआम है मेरी !
...
हमने यूं ही कह दिया, क्या माल है
वो पलट कर आ गये, कहने लगे खरीद लो !!
"चलो अच्छा हुआ, जो तुम मेरे दर पे नहीं आए / तुम झुकते नहीं, और मैं चौखटें ऊंची कर नही पाता !"
Friday, December 17, 2010
Thursday, December 16, 2010
... जय जय भ्रष्टाचार ... जय जय भ्रष्टाचार ... !!!
क्यों भई नेता जी कहाँ जा रहे हो ... बस आदरणीय दिल्ली जा रहा हूँ अचानक सन्देश आया है "विशेष मीटिंग" आयोजित की गई है पहुँचना अत्यंत आवश्यक है ... ऐसी क्या बात हो गई ... बहुत गंभीर समस्या है अब आपसे क्या छिपाना, आप तो अपने ही हो ... क्या विशेष है ! ... धीरे धीरे जनता भ्रष्टाचारियों के खिलाफ होते जा रही है, स्थिति काफी ज्यादा चिंतनीय हो गई है यदि अभी कोई उपाय नहीं किया गया तो हम भ्रष्टाचारियों का जीना दुभर हो जाएगा !
... हाँ सच तो कह रहे हो, जल्दी करो उपाय, कहीं देर होने से लेने-के-देने न पड़ जाएँ ... इसलिए ही विशेष तौर पर इस मीटिंग में सभी राजनैतिक पार्टियों के मुख्य मुख्य नेताओं को बुलाया गया है ... सभी पार्टियों के भी, क्यों ! ... अरे भाई अब ये बताओ ऐसी कौनसी पार्टी है जो भ्रष्टाचार नहीं करती है, आज की डेट में भला कौन दूध का धुला है ! ... हाँ कह तो सही रहे हो, क्या उपाय सोच कर जा रहे हो ?
... उपाय ही तो कुछ सूझ नहीं रहा है, आप तो जानते ही हो कि मेरी राय अंतिम राय होती है ! ... हाँ आप विशेष सलाहकार जो हो ... आप ही सुझा दो कोई उपाय, समय समय पर आपके सुझाव के भरोसे ही तो हमारी नेतागिरी चल रही है, पिछली बार आपके सुझाव पर ही तो उस "गूंगे" को देश का मुखिया बनाया था जो कितने अच्छे से काम कर रहा है कुछ भी करते रहो बेचारा कुछ बोलता ही नहीं है !
... हाँ हाँ सच कह रहे हो ... अब बताओ न कोई उपाय ताकि हम भ्रष्टाचारी मौज-मजे करते रहें और ये संकट टल जाए ... बहुत गंभीर समस्या है और सवाल भी बहुत ही गंभीर लग रहा है, अब आप कहते हो तो उपाय तो बताना ही पडेगा ... हाँ हाँ बताओ जल्दी, मुझे अविलम्ब दिल्ली निकलना है ... तो ठीक है फिर कान "खुजा" के सुनो, कुछ भूल-भाल मत जाना ...
... हाँ बताओ ... एक काम करो, एक ऐसा "अमेंडमेंड" लाओ जो भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों की नाक में नकेल डाल दे ... हाँ हाँ बताओ कैसे ! ... ये तो सभी जानते हैं कि वर्त्तमान सिस्टम में भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होना असंभव हैं क्योंकि सभी जांच एजेंसियां आपके ही अंडर में काम करती हैं आपके डायरेक्शन के बगैर बाहर नहीं जा सकतीं ... हाँ वो तो सही है ... तो फिर क्या, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को टाईट करने के लिए एक नया क़ानून बना दो ...
... वो क्या ? ... हाँ हाँ बता रहा हूँ हडबडी मत करो ... बताओ बताओ ... क़ानून ये रहेगा कि भ्रष्टाचार प्रमाणित होने पर भ्रष्टाचारी को २० साल की सजा होगी तथा प्रमाणित नहीं होने पर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले को १० साल की सजा होगी, वो इसलिए कि झूठी शिकायत करना भी तो अपराध है ... ( नेता जी पांच मिनट सन्न रहने के बाद बोले ) हाँ ये उपाय बिलकुल सही रहेगा, क्योंकि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले भी भली-भाँती जानते हैं कि भ्रष्टाचार के आरोपों का प्रमाणित होना, एक तरह से असंभव ही है, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले १० साल की सजा सुनकर, फटी में आवाज ही नहीं उठाएंगे, ये हुई न कोई बात, आपके चरण कहाँ हैं ... क्यों, क्या हो गया ! ... अरे भाई, अब आपका आशीर्वाद लेकर ही दिल्ली निकलता हूँ , जय जय भ्रष्टाचार ... जय जय भ्रष्टाचार ... !!!

Wednesday, December 15, 2010
भ्रष्टाचाररूपी महामारी : असहाय लोकतंत्र !
भ्रष्टाचार वर्त्तमान समय में कोई छोटी-मोटी समस्या नहीं रही वरन यह एक महामारी का रूप ले चुकी है महामारी से तात्पर्य एक ऐसी विकराल समस्या जिसके समाधान के उपाय हमारे हाथ में शायद नहीं या दूसरे शब्दों में हम यह भी कह सकते हैं कि इसकी रोकथाम के उपाय तो हैं पर हम रोकथाम की दिशा में असहाय हैं, असहाय से मेरा तात्पर्य भ्रष्टाचार होते रहें और हम सब देखते रहें से है।
भ्रष्टाचार में निरंतर बढ़ोतरी होने का सीधा सीधा तात्पर्य यह माना जा सकता है कि देश में संचालित व्यवस्था का कमजोर हो जाना है, यह कहना अतिश्योक्तिपूर्ण नहीं होगा कि न्यायपालिका, कार्यपालिका व व्यवस्थापिका इन तीनों महत्वपूर्ण अंगों के संचालन में कहीं न कहीं प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से भ्रष्टाचार का समावेश हो जाना है अन्यथा यह कतई संभव नहीं कि भ्रष्टाचार निरंतर बढ़ता रहे और भ्रष्टाचारी मौज करते रहें।
यह कहना भी अतिश्योक्तिपूर्ण नहीं होगा कि भ्रष्टाचार रूपी महामारी ने लोकतंत्र की नींव को हिला कर रख दिया है ! ऐसा प्रतीत होता है कि लोकतंत्र के तीनों महत्वपूर्ण अंग न्यायपालिका, कार्यपालिका व व्यवस्थापिका एक दूसरे को मूकबधिर की भांति निहारते खड़े हैं और भ्रष्टाचार का खेल खुल्लम-खुल्ला चल रहा है। भ्रष्टाचार के कारनामे बेख़ौफ़ चलते रहें और ये तीनों महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं आँख मूँद कर देखती रहें, इससे यह स्पष्ट जान पड़ता है कि कहीं न कहीं इनकी मौन स्वीकृति अवश्य है !
एक क्षण के लिए हम यह मान लेते हैं कि ये तीनों व्यवस्थाएं सुचारू रूप से कार्य कर रही हैं यदि यह सच है तो फिर भ्रष्टाचार, कालाबाजारी व मिलावटखोरी के लिए कौन जिम्मेदार है ! वर्त्तमान समय में दूध, घी, मिठाई लगभग सभी प्रकार की खाने-पीने की वस्तुओं में खुल्लम-खुल्ला मिलावट हो रही है, ऐसा कोई कार्य भर्ती, नियुक्ति व स्थानान्तरण प्रक्रिया का नजर नहीं आता जिसमें लेन-देन न चल रहा हो, और तो और चुनाव लड़ने, जीतने व सरकार बनाने की प्रक्रिया में भी बड़े पैमाने पर खरीद-फरोक्त जग जाहिर है।
भ्रष्टाचार, कालाबाजारी व मिलावटखोरी के कारण देश के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं हालात निरंतर विस्फोटक रूप लेते जा रहे हैं यदि समय रहते सकारात्मक उपाय नहीं किये गए तो वह दिन दूर नहीं जब आमजन का गुस्सा ज्वालामुखी की भांति फट पड़े और लोकतंत्र रूपी व्यवस्था चरमरा कर ढेर हो जाए, ईश्वर करे ऐसे हालात निर्मित होने के पहले ही कुछ सकारात्मक चमत्कार हो जाए और ये महामारियां काल के गाल में समा जाएं, वर्त्तमान हालात में यह कहना अतिश्योक्तोपूर्ण नहीं होगा की भ्रष्टाचार ने महामारी का रूप धारण कर लिया है और लोकतंत्र असहाय होकर उसकी चपेट में है !

बैंकाक-पटाया टूर !
क्या उपेन्द्र भाई बहुत खुश नजर आ रहे हो, क्या बात है ... कुछ ख़ास नहीं सुरेन्द्र भाई ... नहीं कुछ तो ख़ास जरुर है चेहरे के हाव-भाव से साफ़ नजर आ रहा है ... अरे यार तीन दिन बाद मेरा जन्म दिन है "बैंकाक-पटाया" जा रहा हूँ इस बार जन्मदिन वहीं मनाऊंगा ... बहुत बढ़िया, ये हुई न बात, परिवार सहित जा रहे होगे ... नहीं यार मिसेस को लेकर जाऊंगा तो वो मजा नहीं आयेगा, तू तो जानता है "बैंकाक-पटाया" के मजे ... हाँ यार सुना जरुर हूँ पर कभी गया नहीं तो विशेष जानकारी नहीं है, हाँ इतना जरुर सुना है कि वहां जाकर लोग खूब मजे करते हैं पर अपनी किस्मत कहाँ अभी बैंकाक जाने की ... चल यार तू भी चल, साथ साथ मजे कर आयेंगे ... नहीं यार मैं तो नहीं जा पाऊंगा, पर एक बात कहूंगा यार भाभी जी को भी साथ ले जा, जन्मदिन है साथ साथ मौज मस्ती, घूमना-फिरना हो जाएगा, उन्हें भी अच्छा लगेगा ... तू भी यार, मजा किरकिरा करना है क्या, वहां रोज नया नया "केक" काटूंगा और खूब छक छक कर खाऊंगा ... यार तू तो फिर भी नया नया "केक" खाने का जुगाड़ कर ही लेगा, हो सकता है भाभी को भी एकाद बार "सैंडविच" का मजा मिल जाए ... अबे साले ... ( उपेन्द्र जब तक आगे कुछ बोलता तब तक सुरेन्द्र हंसते हुए वहां से भाग गया )... !!
Tuesday, December 14, 2010
मौन हो गया, कौन हो गया, देश हमारा मौन हो गया !
जिद्द ! वो हमको भूलने निकले, और खुद को भूल बैठे हैं
जुगनू बनना था किस्मत, घुप्प अंधेरों में अब जगमगाते हैं !
.................
जब सर्द हवाओं से बदन ठिठुरने लगे, तब मेरे मौन से नहीं
कदम दर कदम आगे बढ़ दहाड़ने से, फिजाओं में गर्मी होगी !
.................
रूह, लम्हें, सांसे और जुनून
संग-संग हों तो जन्नतें हैं !
.................
खामोशियों के बंद दरवाजों पे दस्तक देने का डर नहीं
पर तेरी खामोशियों में न जाने कौन सा तूफां ठहरा है !
.................
न कभी गुमनाम थे, न कभी गुमनाम होंगे
ये हमारे हौसले हैं, जो हर घड़ी दो-चार होंगे !
................
उसको आने का, मुझको जाने का
कुछ तो था गम, भूल जाने का !
.................
नंगों की नंगाई, लुच्चों की लुच्चाई, टुच्चों की टुच्चाई पे
मौन हो गया, कौन हो गया, देश हमारा मौन हो गया !
.................
दिलों में खंजरों की खनखनाहट है
फिर कैसे खुदा, दिल में जगह लेंगे !

लेबल:
शेर
Subscribe to:
Posts (Atom)