Monday, December 13, 2010

यौवन की दहलीज !

कब तक मैं बैठी रहूँ द्वारे
विवाह पर्व की बाठ जुहारे
उम्र हो गई सोलह मेरी
बिहाय चली गईं सखियाँ मेरी !

अब रातन में नींद न आये
करवट बदल बदल कट जाए
अब हांथन भी सम्हल न पाएं
कभी इधर, कभी उधर को जाएँ !

यौवन की दहलीज पे मैं हूँ
अंग अंग मेरे फड़कत जाएँ
देह तपन में जल जल जाए
अंग अंग रस हैं छलकाएं !

कल सखिया संग लिपट गई थी
सिमट बाहों में उसके गई थी
अंग अंग सब सिहर गए थे
खिल गए थे, छलक गए थे !

पिया मिलन की आस जगी है
मन में बसे कुछ ख़्वाब जगे हैं
मन-यौवन सब सिहर रहे हैं
विवाह पर्व की बाठ जुहारे !

Sunday, December 12, 2010

क्यों मैं बसता हूँ इर्द-गिर्द तेरे, चंद लब्जों में कैसे बयां कर दूं !

कायर साथियों के हिम्मत की दाद तो देनी होगी
डरते भी हैं, और खंजर-नश्तर साथ
भी रखते हैं !
....................
चले जाना मुझे तुम छोड़कर यूं
पर यादों में सफ़र लंबा लिखा है !
....................
कब तक बदलेंगी सोखियाँ देखें
हम चेहरे पे नजरें, टिकाये बैठे हैं !

....................
तुमको चहरे पे गुमां है शायद
पर हम नज़रों पे यकीं रखते हैं !
....................
तू हंसकर जब खफा होती है
कसम 'उदय' की सबसे जुदा होती है !
....................
क्यों मैं बसता हूँ इर्द-गिर्द तेरे, चंद लब्जों में कैसे बयां कर दूं
साथ जन्मों जन्मों का है, एक पल में कैसे खुदको जुदा कर लूं !

Saturday, December 11, 2010

हम तो सिहर जाते हैं, कमबख्त तुम्हारी याद में !

दिलों के तार जब बजने लगें, मन के घरौंदे में
समझ जाना, यही अब हमारा आशियाना है !
...............................
गर 'खुदा' मिल भी जाए तो क्या फर्क
शैतान थे और हैं, शैतानियत न छोड़ेंगे !
...............................
चलो अच्छा हुआ ठंड ने तुम्हें, मेरी याद तो दिलाई
हम तो सिहर जाते हैं, कमबख्त तुम्हारी याद में !
...............................
वाह वाह, क्या खूब यार बना रक्खे हैं
मरने की खबर सुनकर भी खामोश बैठे हैं !
..............................
उनका वादा था 'खुदा खैर' बन के आने का
हम बेख़ौफ़ बैठे थे, और वो खौफ बन के आये !

Friday, December 10, 2010

ब्लॉग चटा चट ....... "मुन्नी बदनाम हुई" बीयर बार !

भईय्या ... भईय्या ... अरे अनुज क्या हो गया, सांस ले ले पहले ... नहीं भईय्या, बात ही कुछ ऐसी है कि आपसे पूछने को मन मचल रहा है !
... हाँ बता अब क्या समस्या लेकर घूम रहा है ... नहीं भईय्या समस्या नहीं, एक सुझाव ... हाँ हाँ बोल क्या बात है !

... भईय्या वो चिट्ठाज ... अरे रे रे रे ... नहीं भईय्या आपकी भाषा में ... वो बिनाका गीतमाला है ना ... हाँ क्या हो गया उसको, अच्छी खासी तो दौड़ रही है, गुरुओं व चेलाओं की मंडली की जय जयकार है !
... वो तो सब ठीक है भईय्या, पर समस्या कुछ दूसरी है ... क्या है !

... भईय्या कल शाम को मैं "मुन्नी बदनाम हुई" बार में बैठकर बीयर पी रहा था, वहीं पर बिनाका गीतमाला का मालिक अपने किसी शिष्य के साथ पैक के मजे लेते लेते चिंता जाहिर कर रहा था कि - बहुत बदनामी हो रही है ये गुरु-चेले मिल मिल कर वही घिसे-पिटे ४० गाने बजाने में मस्त हैं जनता अब इन गानों ... भईय्या भईय्या जिन्दावाद ... भाई भतीजा जिन्दावाद ... अपनी डफली अपना राग ... बिना टिप्पणी जिन्दावाद ... कोई न पढ़े जिन्दावाद ... चेले चपाटे जिन्दावाद ... तू मेरी खुजा मै तेरी खुजाऊँ ... जैसे घिसे-पिटे गानों से नाराजगी झेलनी पड़ रही है !

... अरे ये बात है तो उसे यह बदनामी वाला सिस्टम बंद कर देना चाहिए ... बातों से तो लगा कि वह आज ही बंद कर दे, पर कोई विकल्प की तलाश में लग रहा है ... ऐसा है क्या ! चल एक काम कर, अगर तुझे दोबारा दिखाई दे तो उसे ये नया फार्मूला बता देना !

... वो क्या है भईय्या ... बताना कि सर्वप्रथम तो वेबसाईट का कनेक्शन कट करे सिर्फ ब्लॉग ही रखे, ... ये ब्लॉग के बीच में वेबसाइटों का घुचड़-पुचड ठीक नहीं है और ये हवाले-घोटाले जैसे घटिया सिस्टम बंद कर दे ... सिर्फ एक फार्मूला रखे "सर्वाधिक पढ़े गए" को आधार बना कर रेंकिंग सिस्टम लागू कर दे वो भी "पिछले तीन-तीन महीने को आधार" मानकर ... समझा नहीं भईय्या, तीन तीन महीने से क्या मतलब है ! ... मेरा मतलब यह है कि पिछले तीन महीने में जो ब्लॉग सर्वाधिक पढ़े जा रहे हैं वे ब्लॉग ही रेंक में टाप पर रहें, इस तरह एक-दो दिनों की आड़ में रेंकिंग ऊपर-नीचे स्वमेव होते रहेगी या जो दमदार ब्लॉग होगा वो टाप पर बना रहेगा ... इस सिस्टम से गुरु-चेलों, भाई-भतीजों तथा खुजा-खुजाऊँ सब को अपनी अपनी औकात समझ में आ जायेगी ... और बिनाका गीतमाला की गिरती छबी खुद व खुद सुधर कर टाप पर पहुँच जायेगी ... भईय्या प्रणाम मान गया आपके दिमाग को ... प्रणाम !!!

Thursday, December 9, 2010

आस्ट्रेलियन टमाटर !

... सन - २०१५ ... प्रदेश के एक आला अधिकारी रास्ते में सब्जी बाजार के पास से गुजरते हुए श्रीमती जी की फरमाइश पर टमाटर खरीदने के लिए एक दुकान पर ... बाई एक किलो टमाटर दे देना ... जी साहब ... ये लीजिये टमाटर ... कितने रुपये हुए ... साहब ४५०/ रुपये ... क्या कहा ! ... साढ़े चार सौ रुपये ... टमाटर इतने मंहगे, आज से चार-पांच साल पहले भी मैं खरीदने आया था तब तो टमाटर तीस-चालीस रुपये में खरीद कर ले गया था ... साहब आप किस दुनिया में हो, ये टमाटर आस्ट्रेलिया से इम्पोर्ट हो कर आये हैं ... अरे उस समय तो एप्पल इम्पोर्ट हो कर आते थे, ये टमाटर कब से आने लगे ! ... साहब लगता है आप चार-पांच साल बाद कहीं बाहर से आये हैं तब ही आपको कुछ नहीं पता ... क्यों, क्या हो गया ? ... साहब अपने देश की सारी किसानी जमीन बड़े बड़े नेता, अधिकारियों व व्यापारियों ने खरीद ली है और वहीं जाकर वे पार्टी-सार्टी मनाते हैं तथा किसान शहर में मजदूरी करने लगे हैं ... अच्छा ये बात है ... हाँ साहब, गौर से देखिये कितना अच्छा आस्ट्रेलियन टमाटर है साइज,कलर, पैकिंग ... फ्लाईट से आया है साहब ... वो तो है ... इसी दौरान एक सज्जन दुकान पर पहुंचे और ४०/ रुपये देकर एक टमाटर खरीद कर ले गए ... अरे चालीस रुपये का एक टमाटर ... हाँ साहब ये आस्ट्रेलियन टमाटर है ... !!