Tuesday, September 14, 2010

कामनवेल्थ गेम्स ... देह व्यापार सामाजिक बुराई या सामाजिक जरुरत ???

"देह व्यापार" बहुत सुना हुआ, जाना हुआ, समझा हुआ सा शब्द है, हो भी क्यों न ... आखिर देह, तन, काया की माया ही अपरंपार है साथ में व्यापार शब्द भी जुडा है ... माया तो फिर माया है फिर देह की ही क्यों न हो, प्रश्न माया या माया नगरी का नहीं है यह सम्पूर्ण जगत ही "माया नगरी" है।

चलिए अब मुद्दे पे आ जाते हैं मुद्दा "देह व्यापार" का नहीं है, मुद्दा है "कामनवेल्थ गेम्स" का ... कामनवेल्थ गेम्स एक अंतर्राष्ट्रीय आयोजन है जिसमें न सिर्फ खिलाड़ी, कोच, मैनेजमेंट, मीडिया के लोग देश-विदेश से आयेंगे वरन दर्शकों का विशाल समूह, झुण्ड, ग्रुप भी आयेगा ... लाखों लोगों का आना-जाना बना रहेगा।

कामनवेल्थ गेम्स आयोजन के दौरान बड़े पैमाने पर देह व्यापार होने की शंका जाहिर की जा रही है, देश-विदेश से देह व्यापार से जुड़े लोगों खासतौर पर काल गर्ल्स, दलाल, को-आर्डीनेटर, मैनेजर, प्रोटेक्टर, इत्यादि लोगों का जमावड़ा लगना लगभग तय है ...

... ये तो कुछ भी नहीं, देह व्यापार का भरपूर आनंद उठाने वाले लोग, ग्राहक, शौक़ीन, दर्शक, खिलाड़ी, अनाडी, व्यापारी, टूरिस्ट इत्यादि तो अभी से देह व्यापार से जुड़े लोगों की अपेक्षा ज्यादा उत्सुक व जिज्ञासु हो रहे होंगे ... खैर होना लाजिमी भी है आखिर भरपूर आनंद तो उन्हें ही उठाना है।

देह व्यापार का विरोध भी आवश्यक है और इस कार्य के लिए हिन्दुस्तानी मीडिया पर्याप्त है, न सिर्फ टेलीविजन न्यूज चैनल्स पर वरन प्रिंट मीडिया में भी विरोध की लौ फड-फडाने लगी है ... जायज भी है, पर विरोध कितना जायज है यह सवाल जरुर उठता है ...

... अब सवाल उठने-उठाने की बात आ गई है तो इस पर चर्चा भी आवश्यक है, चर्चा इसलिए कि विरोध करना अपने देश में एक फैशन-सा बन गया है, क्या सही है - क्या गलत है यह तो बहुत दूर का विषय है ... खैर चलो सही-गलत को भी छोड़ देते हैं ...

... असल चर्चा पर आ जाते हैं जिस आयोजन में लाखों लोगों का आना-जाना बना रहेगा ... सभी लोग हर क्षण मौज-मस्ती, खाने-पीने, मांस-मदिरा का भरपूर लुत्फ़ उठाने में मस्त व व्यस्त रहेंगे तो स्वाभाविक है लोग डगमगायेंगे ...

... डगमगायेंगे तो निश्चित ही छेड़छाड़, छींटाकशी, किडनेपिंग, रेप की घटनाएं घटित होंगी, जब ये घटनाएं होंगी तब अपना देश कितना शर्मसार होगा ? ... देह व्यापार जो होगा वह उतना शर्मसार नहीं करेगा जितना ये घटनाएं शर्मसार करेंगी !!!

... क्या हम भूल रहे हैं कि अन्य देशों में इस तरह के विशाल आयोजन के समय देह व्यापार से जुड़े लोगों को विशेष सुविधाएं प्रदान की जाती हैं !!!... क्यों, किसलिए ... शायद इसलिए कि छेड़छाड़, किडनेपिंग, रेप जैसी आपराधिक घटनाओं की बजह से शर्मसार न होना पड़े !!!

... खैर समस्याएँ तो हैं और बनी रहेंगी, देह व्यापार सदियों से चलते आ रहा है संभव है आगे भी चलता रहे ... मेरा मानना तो यह है कि कभी-कभी देह व्यापार समस्या के रूप में नजर न आकर समाधान के रूप में नजर आता है ... एक ज्वलंत प्रश्न छोड़ रहा हूँ ... देह व्यापार सामाजिक बुराई है या सामाजिक जरुरत ???

Sunday, September 12, 2010

अयोध्या विवाद ... देश वासियों से एक मार्मिक अपील !!!


अयोध्या ... राम जन्मभूमि - बाबरी मस्जिद विवादास्पद स्थल के स्वामित्व विवाद पर आगामी २४ सितम्बर को हाईकोर्ट लखनऊ द्वारा अपना फैसला सुनाये जाने की पूर्ण संभावना है।

दावे-प्रतिदावे, तर्क-वितर्क का अपना-अपना महत्त्व है पर यहाँ पर मेरा मानना है कि कभी कभी सब निर्थक से जान पड़ते हैं, प्रश्न यहाँ सार्थकता व निर्थकता का नहीं है, प्रश्न है मानवीय संवेदनाओं व तत्कालीन परिस्थितियों का।

एक तरफ दावे-प्रतिदावे, तर्क-वितर्क हों और दूसरी तरफ मानवीय संवेदनाएं व वर्त्तमान परिस्थितियाँ हों, ऐसी स्थिति में हमारी मानवीय व व्यवहारिक सोच क्या जवाब देती है यह भी विचारणीय है।

एक प्रश्न धार्मिक आस्था व विश्वास का भी है, यहाँ मेरा मानना है कि धर्म मानवीय जीवन के अंग हैं इन्हें हम मानवीय जीवन के साथ मान सकते हैं बढ़कर नहीं, यदि धार्मिक आस्थाएं व विश्वास शान्ति व सौहार्द्र का प्रतीक बनें तो अनुकरणीय व सराहनीय हैं।

जहां स्थिति विवाद की हो ... विवादास्पद हो ... वहां प्रश्न राम जन्मभूमि या बाबरी मस्जिद का नहीं होना चाहिए, और न ही हिन्दू व मुसलमानों की धार्मिक आस्थाओं का ... प्रश्न होना चाहिए हिन्दुओं व मुसलमानों की भावनाओं व संवेदनाओं का ... यह वह घड़ी है जब हिन्दुओं व मुसलमानों को अपनी अपनी सार्थक व सकारात्मक सोच व व्यवहार का प्रदर्शन करते हुए मानवीय हित व देश हित में एक मिशाल पेश करना है।

मेरा मानना तो यह है कि अब हिन्दुओं व मुसलमानों को मानवीय हित, सौहार्द्र व शान्ति का पक्षधर होते हुए यह निश्चय कर लेना चाहिए कि अदालत तो अपना फैसला सुनाएगी ही, फैसला पक्ष में हो या विपक्ष में, पर हमारा - हम सबका फैसला शान्ति व सौहार्द्र के पक्ष में है, देश हित में है ।

इस विवादास्पद मुद्दे पर मेरी अपील सिर्फ हन्दू-मुसलमानों से नहीं है वरन उन धार्मिक संघठनों व राजनैतिक पार्टियों से भी है जो प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से इस मुद्दे से जुड़े हुए हैं, हम सभी शान्ति व सौहार्द्र के पक्ष में सोचें व कदम बढाएं।

साथ ही साथ मेरा यह भी मानना है कि हिन्दू, मुसलमान, धार्मिक संघठन, राजनैतिक पार्टियां ... सभी औपचारिकता व अनौपचारिकता के दायरे से बाहर निकलें तथा मानवीय हित, शान्ति व सौहार्द्र के पक्षधर बनें ।

अयोध्या विवाद ... कोई चुनावी, राजनैतिक, खेल, हार-जीत जैसा प्रतिस्पर्धात्मक मुद्दा नहीं है और न ही हो सकता है ... इसलिए इस पहलू पर हम सब की सोच व व्यवहार सिर्फ ... सिर्फ ... और सिर्फ शान्ति व सौहार्द्र की पक्षधर होनी चाहिए ... जय हिंद !!!

Saturday, September 11, 2010

... न जाने क्यूं, मैं आज जख्म पुराने कुरेदने बैठा हूँ !!!

आज मेरा यार मेरे पास से, एक अजनबी सा गुजर गया
बस खता इतनी थी कि कल, चंद रुपये उधार के जो मांगे थे ।

...........................................

वह सड़क पर बे-वजह सन्नाटे में खडा था
मौत का साया उसे छोड़ कब का उड़ चला था ।

..........................................

न जाने क्यूं, मैं आज जख्म पुराने कुरेदने बैठा हूँ
जिन्हें खुद हांथों से दफ़न कर आया हूँ, उन्हें फिर क्यूं यादों में समेटने बैठा हूँ।

Friday, September 10, 2010

गणपति बप्पा ...

बप्पा बप्पा, गणपति बप्पा
विघ्न विनाशक गणपति बप्पा !

तेरे-मेरे गणपति बप्पा
हम सबके हैं गणपति बप्पा !

गणपति बप्पा, गणपति बप्पा
घर घर विराजे गणपति बप्पा !

जय जय बोलो गणपति बप्पा
गणपति बप्पा, गणपति बप्पा !

लडडू लाओ, लडडू चढाओ
खाओ-खिलाओ गणपति बप्पा !

आँगन-आँगन ढोल बजाओ
बिराज गए हैं गणपति बप्पा !

गणपति बप्पा, गणपति बप्पा
हम सबके हैं गणपति बप्पा !

सबसे आगे गणपति बप्पा
सबके संग-संग गणपति बप्पा !

जोर से बोलो गणपति बप्पा
जय जय बोलो गणपति बप्पा !

सिद्धि विनायक गणपति बप्पा
बप्पा बप्पा, गणपति बप्पा !

विघ्न विनाशक गणपति बप्पा
बप्पा बप्पा, गणपति बप्पा !

जय जय बोलो गणपति बप्पा
गणपति बप्पा, गणपति बप्पा !!

ईद मुबारकां ..... शेरों की महफ़िल !!!



न
रंज-ओ-गम होंगे, न सिकवे-गिले होंगें
वतन
की सर-जमीं पे, चाँद के दीदार जब होंगें।
..........................................

क्या सुबह - क्या शाम होगी, हर घड़ी बस ईद होगी
न
कोई हिन्दू - न मुसलमां होगा, दिलों में ईद का जश्न होगा।
..........................................


रंजिसों को दफ़न कर, कर लें तौबा गुनाहों से
चलो
मिलकर करें सजदे, वतन को आस है हमसे।

..........................................

क्या तेरा - क्या मेरा, हर जगह है खुदा का बसेरा
आज
ईद है, चलो मिलकर सजाएं एक नया सबेरा।