Thursday, September 12, 2013

शातिर ...

दंगा, दंगे, दंगाई, आपस में लड़ रहे हैं सत्ताई
क्या करें अब हम 'उदय', चहूँ ओर हैं सौदाई ?
…
गर वो 'उदय', समय रहते अपनी फितरतों से बाज आ गए होते
तो आज, जेल की रोटी ……………........... नहीं खा रहे होते ?
…
उसके, दिल-औ-जज्बात बड़े शातिर निकले
कल किये वादों से, वो मुकर गए हैं आज ?
…
हाँ, अब लगभग यह तय हो गया है 'उदय', कि वह भगवान है
वर्ना गायब होने की कला आरोपियों में मुमकिन नहीं लगती ?
…
इस बार उन्ने, आँखों से गुस्सा बयाँ किया है यारो
अब 'खुदा' ही जाने, क्या गुस्ताखी हुई है हमसे ??
…

Tuesday, September 10, 2013

बैकुंठ की चाहत ...

आ भी जाती, तो क्या होता, हिचकी ही तो है
कौन सा उन्हें … वो अपने संग लिए आती ?
…
सच ! हम कैसे उसे धर्मात्मा मान लें 'उदय'
आखिर, बलात्कार का इल्जाम है उस पर ?
…
सवाल ये नहीं है 'उदय', कि वो कुछ छिपा रहे हैं
सवाल ये है, कि वो ….…… क्यूँ छिपा रहे हैं ?
…
जब उसने, आते ही ............ मुझे गुरु कहा था 'उदय'
मैं समझ गया था, मुझे अपना चेला बनाने आया है ?
…
सच ! एक समय, थी तो उन्हें बैकुंठ की चाहत 'उदय'
पर, खुद ही बाहर निकलने को छट-पटा रहे हैं आज ?
…

Sunday, September 8, 2013

मौसेरे भाई ...

दुःख इस बात का है 'उदय' 
कि - 
अब भी 
वो सुधरने को तैयार नहीं हैं, 
और फिर भी 
न जाने कितने 
उन्हीं पे, उन्हीं लोगों पे 
आस लगाए हैं 
उन्हें ही, तक रहे हैं 
जबकि -
सब जानते हैं 
वे चोर-चोर मौसेरे भाई हैं ?

Saturday, September 7, 2013

स्वभाव ...

लहर का स्वभाव है
गिरना, उठना, बहना, बहा ले जाना
दूर, बहुत दूर, … बहुत दूर
 
फिर लौटना, लौट कर आना
उमड़ना, घुमड़ना …
और फिर, फिर से 
अपने स्वभाव में आ जाना ?

Thursday, September 5, 2013

यार जुलाहे ...

छोटी-छोटी बातों पे भी 
हमने देखा … अड़ते तुझको, 

रोते तुझको, लड़ते तुझको, भिड़ते तुझको 
हार गया, पर हार न मानी, 

हो उद्दण्ड जीत की ठानी 
ठानी तो बस ठानी-ठानी, हार न मानी, 

क्यों बुनता, क्यों रचता है तू … यार जुलाहे 
हर पल, … हर क्षण, … ऐसी कहानी … ?