Wednesday, September 4, 2013

परिवर्तन ...

01 

तू अपनी खुबसूरती पे
इत्ता नाज न कर,
गर तू कहे
तो कुछ कहूँ मैं,
वर्ना,
दिल दुखाना
हमें भी
अच्छा नहीं लगता ??
…  
02

अभी तक तो
हम ढूँढ रहे थे भीड़ में खुद को
अब-जब
तुम कहते हो,  
तो चलो
हम …
ढूंढ लेते हैं खुदी में खुद को ?
…
03

यदि राजनीति में
अच्छे-सच्चे लोग नहीं आयेंगे,
तो कोई बताएगा
व्यवस्था कैसे बदलेगी ?
व्यवस्था परिवर्तन के लिए
क्या हम, यूँ ही
दम भरते रहेंगे
चीखते-चिल्लाते रहेंगे ???
...

Sunday, September 1, 2013

कमिटमेंट ...

अपराधी, पुलिस, सरकार, तीनों हैं संशय में यारो
सच ! अब 'खुदा' ही जाने कौन किस्से डर रहा है ?
…
अब तो सिर्फ … आसा-औ-राम … का है भरोसा
वर्ना, जेल की कालकोठरी में, घुटेगा दम उसका ?
…
दान, दया, दवा, दारु, औ दर्द की दुकां है उनकी
वोट भी उनका है और है सरकार भी उनकी ??
…
आज जिनकी जुबां पे, छिलने के निशान नहीं हैं 'उदय'
हम कैसे मान लें, उन्ने कभी इंकलाबी नारे लगाये हैं ?
…
अब तुम, उनकी मजबूरी भी तो तनिक समझो यारो
सच ! वे दुम हिलाने का कमिटमेंट कर चुके हैं पहले ?
…

Friday, August 30, 2013

आदत ...

कोई माने या न माने वे आज के दौर के जादूगर हैं
दुम हिला-हिला के भी, .…. सरकार चला लेते हैं ?
…
हम जानते हैं 'उदय', उन्हें,...फाँसी चढ़ाने की जल्दी है
पर डर इस बात का है कोई निर्दोष न चढ़ जाए यारो ?
…
लो, अब तो वो ............................. गुर्रा भी रहा है
भ्रम न हो जाए हमें, इसलिए दुम भी हिला रहा है ?
…
अब 'खुदा' ही जाने 'उदय', ये कैसे मंजर हैं
बलात्कारी डरा है, या सरकार डरी हुई है ?
…
तुम मेरी बातों पे न जाना, बहुत झूठा हूँ मैं
रोतों को हँसाना, …… मेरी आदत है यारो !
…

Wednesday, August 28, 2013

मौकापरस्ती ...

सुनते हैं 'उदय, उनका पांच साली ठेका ख़त्म होने को है,.....फिर ?
'खुदा' जाने, होंगे जलालत भरे दिन, या हों सुरमयी शाम उनकीं ??
...
तू न सही ...……….. कोई बात नहीं
जीने के लिए तेरी यादें बहुत काफी हैं ?
...
रुपया, मान, ईमान, सम्मान, जितना चाहे उतना गिर जाये
पर 'उदय',........................ सरकार नहीं गिरना चाहिये ?
...
सच ! वो तान दें चाहे जितनी भी ऊँची दीवार बीच में
दिल के अरमानों को छलांग लगानी आती है 'उदय' ?
...
कदम-कदम पे उनकी साम्प्रदायिक मौकापरस्ती की चर्चा है
फिर भी, वो धर्मनिरपेक्षता का राग अलाप रहे हैं 'उदय' ???
...

Sunday, August 25, 2013

नाकारा हुक्मरान ...

सच ! अब 'खुदा' ही जाने 'उदय', कितने 'खुदा' हैं वतन में
आज जिसे देखो वही लगा है 'खुदा' कहलाने के जतन में ?
…
वो बड़े जालिम हैं इस तरह पीछा न छोड़ेंगे
फिर किसी मोड़ पे बेशर्म से मिल जायेंगे ?
…
हाँ, शक है हमें, ........... तेरी खुबसूरती पे
चेहरा तेरा, पहले कहीं देखा सा लगता है ?
…
गर, ........................... सिर कटेंगे तो कट जाने दो
पर किसी नाकारा हुक्मरान के आगे न झुकेंगे हम ?
…
सच ! साकी ने मुस्कुरा के हमें प्याला थमा दिया
अमृत समझ के पी गए, हम प्याला जहर भरा ?
…