कुंठा कहो, क्रोध कहो, आक्रोश कहो, या विद्रोह कह लो
लेकिन, हाँ…………………… मैं नाराज हूँ तुमसे ?
…
चोर, उचक्कों, औ बलात्कारियों का भी हक़ है 'उदय'
संत, … आसा, … राम, … बापू, … कहलाने का ?
…
तू, झूठ-मूच ही सही, मिलने का दिन तो मुकर्रर कर
फिर देखें, ………………. 'खुदा' की मंसा क्या है ?
…
कुर्सी के चाटूकारों का अब हम क्या करें 'उदय'
जी तो करता है,…उठा-उठा के प्प्प्प्पटक दें ?
…
सच ! आज के दौर के ढोंगियों, पाखंडियों, भ्रष्टाचारियों, घोटालेबाजो
मेरा सलाम क़ुबूल करो, कुछ तो है तुम्में जो अब तक सलामत हो ?
…