Sunday, November 4, 2012

सरेआम ...


अब तो जाग जाओ ... 
मूर्खो, 
चाटूकारो, 
दलालो, 
मौकापरस्तो ...
तुम बुद्धिजीवी नहीं हो, 
आला दर्जे के धूर्त हो ? 
क्यों ? ... क्योंकि -
तुम्हारा मुल्क ... 
तुम्हारी ही आँखों के सामने 
सरेआम लुट रहा है ??

Saturday, November 3, 2012

नासूर ...


बात इत्ती-सी, न जाने क्यूँ, हम समझ नहीं पाए 'उदय' 
कि - बदले में ...... उनकी, हमसे कोई चाहत नहीं थी ?
... 
अब क्या कहें, हम उनकी बेरुखी पर 
कल ही तो, वो वादा कर के गए थे ? 
... 
ऐंसे नहीं न सही, वैसे ही सही 
बस, एक बार तुम हाँ तो कहो ?
...
सच ! वक्त रहते, बयां कर दो, तुम जज्बात दिल के 
कहीं ऐंसा न हो, कसक दिल में ... नासूर बन जाए ?

Friday, November 2, 2012

चर्चित लेखक ...


हाँ 'उदय' ... ये सच है कि - 
मैं एक चर्चित लेखक ... 
जीते-जी ... कभी नहीं बन पाऊँगा !

क्यों ? ... क्योंकि - 
मैं किसी 'गुट' में नहीं हूँ ... जब 'गुट' में नहीं हूँ तो - 
मेरी किताबें भी छपना मुश्किल हैं !

और फिर, ... ऐंसे में ...
पुरूस्कार बगैरह ... तो बहुत दूर की बात है 
पर हाँ ... मरने के तुरंत बाद ही ... हो जाऊँगा !!

वो कैसे ?? 
वो ऐंसे ... कि - 
मरने के बाद ... मेरा मुझ पर ... 
जब ... कोई जोर नहीं रहेगा ... 

तब ... कोई धुरंधर 'गुटबाज' ... 
मेरी आत्मा को ...
ससम्मान -
अपने 'गुट' में मिला लेगा, तथा -

गोष्ठियाँ, चर्चाएँ, श्रद्धांजलि सभाएँ ... 
समीक्षाएँ, किताबें, इत्यादि ... 
और मैं, ... इस तरह ... 
एक चर्चित लेखक ... हो जाऊँगा ... 

वाह ... वाह-वाह ... 
क्या बात है ... बधाई ... शुभकामनाएँ !!!

बेरुखी ...


विवादों में बने रहना तो उनका पब्लिसिटी स्टंट है यारो 
क्योंकि - वो जानते हैं, उनके नतीजे सिफर ही होंगे ??
... 
मुश्किल है 'उदय', अब जीत पाना उनसे, ... क्यों ? 
क्योंकि - दिल भी उनका है, धड़कनें भी उनकी हैं !!!
... 
बेरुखी का मतलब ................... बेवफाई नहीं है दोस्तो 
सुनते हैं, कुछ-कुछ बातें, देर से समझ में आती हैं उन्हें ? 

Thursday, November 1, 2012

देर-सबेर ...


पुख्ता इल्जामों पे, अब वो, जवाब दें तो क्या दें 
इसलिये उन्नें, इल्जामों से मुंह मोड़ लिया है ?
... 
कुछ तो रहम करो, तुम ............... उनपे यारो 
भले चोर सही, पर उन्हें जिताया तो हमने ही है ? 
... 
देर-सबेर तमाम दौलतें उनकी, यहीं छूट जानी हैं 
फिर भी, चैन नहीं है उन्हें, ... लूट-खसोट से ??