Tuesday, October 2, 2012

प्रतिक्रिया ...

उन्हें करने दो सितम, आज तो हम सह लेंगे 
पर अब, किसी गद्दार को, वोट हम नहीं देंगे ?
...
जब राजनैतिक भौं-भौं से परहेज है तुम्हें 
फिर, मंच पे दुम क्यूँ हिला रहे हो मियाँ ? 
... 
छपी है कविता पत्रिका में, और उन्हें फेसबुक पे प्रतिक्रिया की चाह है 
'उदय' कोई समझाए हमें, ... हम दें ... प्रतिक्रिया ... तो कहाँ दें ???
... 
उन्हें तो, हक़ है टिप्पणी का, भले भद्दी ही सही 
तुम औ हम कौन होते हैं उन्हें मना करने वाले ?
... 
सिर्फ नारी नहीं, वे तो सारे देश पे भारी हैं 
सर हैं, ... सरकार हैं, ... असरदार हैं वो ?

Sunday, September 30, 2012

नौटंकी ...

अब इनसे तो 'उदय', कोई नंगा ही जीत सकता है 
शंका है हमें, कहीं 'खुदा' भी न हार गया हो इनसे ? 
... 
दो-चार दांव-पेंच सीखने में हर्ज ही क्या है 'उदय' 
सुनते हैं, वही तो चमकते भाव हैं साहित्य के ??
... 
लोग खामों-खां इल्जाम लगा रहे हैं, कि - हमने छेड़ा है उन्हें 
पर, ......... हकीकत तो ये है, कि - हमें छेड़ा गया है 'उदय' ? 
... 
क्या गजब नौटंकी देखने को मिलती है अपने मुल्क में 'उदय' 
उफ़ ! अर्थी सजाने की घड़ी में, सेहरा सज रहा भृष्टाचार का ?
... 
उनकी शर्तें पढ़-पढ़ के हम हैरान हैं 'उदय' 
लगता नहीं, कि - हम कभी छप पाएंगे ?

Saturday, September 29, 2012

जागीर ...

हमने तो सुना था, 
कि - 
सिर्फ ..... सरकार उनकी है ?
पर, 
यहाँ तो -
सारा मुल्क ... 
उनके ...
बाप की -
जागीर हमको लग रहा है ??

Friday, September 28, 2012

पैमाना ...

तू आ, या ना आ, हमें क्या !
वैसे भी, हमें नींद ... अब आती नहीं है ? 
... 
गर, सर टेकना जरुरी था, किसी दरगाह में टेक लेते  
कम से कम गद्दारों का हौसला आफजाई तो न करते ?
... 
न जाने ये किसकी नजर लगी है मेरे मुल्क पे 'उदय' 
चवन्नी-अठन्नी की तरह, लुप्त हो रहा ईमान है ??
... 
जी तो चाहता है हमारा भी समेट लें धन-दौलत 
पर, बेईमानी के लिए दिल हामी नहीं भरता ??
... 
काश ! बिचौलियेपन का भी ... कोई पैमाना होता 'उदय' 
तो शायद, मंत्री, मुमंत्री, प्रमंत्री, रेस में आगे नहीं होते ?