कौन कहता है, तुम मेरी चाहतों से लिपट जाओ
सच ! दूर भी रहो, तो कम से कम सहमे न रहो !
...
एक दिन किसी ने, मेरा कद नापना चाहा था
सच ! उसे पता नहीं था कि मैं बैठा हुआ हूँ !!
...
उफ़ ! कौन कहता है 'उदय' स्त्री ही स्त्री की विरोधी है
हमें तो घड़ी-दो-घड़ी की, जोर आजमाईश लगती है !
...
लोग कहते हैं भूकंपी इंट्री हुई है हमारी
तब ही तो धुरंधर, सहमे सहमे हुए हैं !
...
आज सत्य के संग, अहिंसा रूपी अनशन पर था
सच ! अनशन जीत गया पर आन्दोलन जारी है !
...
नीचे पडी चवन्नी उठाने, क्या झुक गया यारो
ख़ामो-खां मुझे नेता समझ बदनाम कर डाला !
...
जो फासले औरतों में, वही पुरुषों में भी देखे गए हैं
सच ! फर्क रहा है तो, मिजाजों में रहा है !!
...
बदलते बदलते आदतें, हम खुद बदल गए
कभी होते थे मिट्टी, अब सोना हो गए !!
...
सच ! न जाने क्या दास्ताँ है, मुहब्बत की, फसानों की
तनिक उलझन इधर भी है, तनिक उलझन उधर भी है !
...
बस इतनी दुआ करते है 'माँई' से मुसीबत न आए
अगर आए तो उसके पहले ही क़यामत आ जाए !
"चलो अच्छा हुआ, जो तुम मेरे दर पे नहीं आए / तुम झुकते नहीं, और मैं चौखटें ऊंची कर नही पाता !"
Sunday, October 2, 2011
मंजिल की ओर ...
तेरे, मेरे
जज्बे, इरादे, हौसले
चल रहे हैं
बढ़ रहे हैं
सत्य-अहिंसा के पथ पर
सफ़र जारी है, कदम जारी हैं
मंजिल की ओर ... !
तुम, हम, या कोई और
कौन जाने
कौन कितने फासले पे है
न दाएं, न बाएं, न पीछे
आगे, सिर्फ आगे
चलते चलो, बढ़ते चलो
हमें चलना है, आगे बढ़ना है
मंजिल की ओर ... !
न थमना है
न थकना है
न हारना है
तुम्हें, हमें, चलते चलना है
आज या कल
पहुँचना है, पहुँच जाना है
तुम्हें, हमें
अपनी अपनी मंजिल पर ... !!
जज्बे, इरादे, हौसले
चल रहे हैं
बढ़ रहे हैं
सत्य-अहिंसा के पथ पर
सफ़र जारी है, कदम जारी हैं
मंजिल की ओर ... !
तुम, हम, या कोई और
कौन जाने
कौन कितने फासले पे है
न दाएं, न बाएं, न पीछे
आगे, सिर्फ आगे
चलते चलो, बढ़ते चलो
हमें चलना है, आगे बढ़ना है
मंजिल की ओर ... !
न थमना है
न थकना है
न हारना है
तुम्हें, हमें, चलते चलना है
आज या कल
पहुँचना है, पहुँच जाना है
तुम्हें, हमें
अपनी अपनी मंजिल पर ... !!
नई आजादी की ओर ...
उखाड़ो, उखाड़ फेंको
ऐंसी सत्ता, ऐंसे सत्ताधारियों को
जो खुद ही
दमन, शोषण, अत्याचार के
मसीहा हुए हैं !
कब तक
तुम इन्हें, यूं ही सहते रहोगे
कब तक
तुम इन्हें, यूं ही तकते रहोगे
कब तक
तुम, यूं ही खामोश बैठे रहोगे !
उठो, उठ बैठो
लड़ो, लड़ जाओ
उखाड़ो, उखाड़ फेंको
भ्रष्ट, घुटालेबाज, दुष्ट, अत्याचारी
व्यवस्था को, परम्परा को
मगर, कैंसे ... !
सत्य-अहिंसा के पथ पर
अनशन, आन्दोलन के रथ पर
गांधीवादी पदचिन्हों पर
तुम, हम, चलें, बढ़ें, बढ़ चलें
नई आजादी की ओर ... !!
ऐंसी सत्ता, ऐंसे सत्ताधारियों को
जो खुद ही
दमन, शोषण, अत्याचार के
मसीहा हुए हैं !
कब तक
तुम इन्हें, यूं ही सहते रहोगे
कब तक
तुम इन्हें, यूं ही तकते रहोगे
कब तक
तुम, यूं ही खामोश बैठे रहोगे !
उठो, उठ बैठो
लड़ो, लड़ जाओ
उखाड़ो, उखाड़ फेंको
भ्रष्ट, घुटालेबाज, दुष्ट, अत्याचारी
व्यवस्था को, परम्परा को
मगर, कैंसे ... !
सत्य-अहिंसा के पथ पर
अनशन, आन्दोलन के रथ पर
गांधीवादी पदचिन्हों पर
तुम, हम, चलें, बढ़ें, बढ़ चलें
नई आजादी की ओर ... !!
Saturday, October 1, 2011
एक दिन 'गांधी' हम भी होंगे !!
सत्य-अहिंसा की राहें
सोचें, तब
मुश्किल लगती हैं
पर, जब
हम उन पर चलने लगते हैं
तब, वो
आसां होते चलती हैं !
सोचेंगे
कब तक सोचें हम
कब तक मन में
संशय रक्खें
जब तक, हम संशय रक्खेंगे
तब तक, राहें
हमें
कठिन, मुश्किल, लगेंगी !
कदम हमारे
जब बढ़ जाएं, फिर
हर मुश्किल आसां हो जाए
चलते-चलते, लड़ते-लड़ते
कदम हमारे बढ़ते जाएं
आज नहीं
तो कल हम होंगे
एक दिन 'गांधी' हम भी होंगे !!
सोचें, तब
मुश्किल लगती हैं
पर, जब
हम उन पर चलने लगते हैं
तब, वो
आसां होते चलती हैं !
सोचेंगे
कब तक सोचें हम
कब तक मन में
संशय रक्खें
जब तक, हम संशय रक्खेंगे
तब तक, राहें
हमें
कठिन, मुश्किल, लगेंगी !
कदम हमारे
जब बढ़ जाएं, फिर
हर मुश्किल आसां हो जाए
चलते-चलते, लड़ते-लड़ते
कदम हमारे बढ़ते जाएं
आज नहीं
तो कल हम होंगे
एक दिन 'गांधी' हम भी होंगे !!
नेता बनाम जनता !
मैं, हाँ भई मैं
जनता द्वारा, चुना हुआ
चुनाव लड़ा हुआ
जीता हुआ
नेता, प्रतिनिधी हूँ !
हाँ भई
मैं ही असल में जनप्रतिनिधी हूँ !!
सरपंच हूँ
महापौर हूँ
विधायक हूँ
सांसद हूँ
मंत्री हूँ
मुख्यमंत्री हूँ !
और कल का होने वाला प्रधानमंत्री हूँ !!
ग्राम पंचायत
नगर पंचायत
नगर निगम
विधान सभा
लोक सभा
चहूँ ओर, मेरी ही जय जयकार है !
क्यों, क्योंकि, मैं ही असल में सरकार हूँ !!
अब, जब
जीत ही गया हूँ
तो फिर
तुम, हाँ भाई तुम
तुम अब होते कौन हो, जो मुझे
रोको, टोको, और मेरा विरोध करो !
देखेंगे, देख लेंगे, तुम्हें भी, अगले चुनाव में ... !!
जनता द्वारा, चुना हुआ
चुनाव लड़ा हुआ
जीता हुआ
नेता, प्रतिनिधी हूँ !
हाँ भई
मैं ही असल में जनप्रतिनिधी हूँ !!
सरपंच हूँ
महापौर हूँ
विधायक हूँ
सांसद हूँ
मंत्री हूँ
मुख्यमंत्री हूँ !
और कल का होने वाला प्रधानमंत्री हूँ !!
ग्राम पंचायत
नगर पंचायत
नगर निगम
विधान सभा
लोक सभा
चहूँ ओर, मेरी ही जय जयकार है !
क्यों, क्योंकि, मैं ही असल में सरकार हूँ !!
अब, जब
जीत ही गया हूँ
तो फिर
तुम, हाँ भाई तुम
तुम अब होते कौन हो, जो मुझे
रोको, टोको, और मेरा विरोध करो !
देखेंगे, देख लेंगे, तुम्हें भी, अगले चुनाव में ... !!
Subscribe to:
Posts (Atom)