Monday, July 16, 2012

फैशन-शो ...

होंठों पे 
लाल-लाल चमकीली लिपस्टिक 
गालों पे खुशबूदार पावडर 
 
और बदन पे 
लाल-गुलाबी-आसमानी -
मिले-जुले रंगों की सलवार सूट है !
 
इन मोहतरमा को देखकर 
हमें 
यकीं नहीं होता 'उदय', कि - 
 
ये कवि सम्मलेन है ? 
या कोई 
मंच पे चल रहा फैशन-शो है ??