Sunday, September 30, 2012

नौटंकी ...

अब इनसे तो 'उदय', कोई नंगा ही जीत सकता है 
शंका है हमें, कहीं 'खुदा' भी न हार गया हो इनसे ? 
... 
दो-चार दांव-पेंच सीखने में हर्ज ही क्या है 'उदय' 
सुनते हैं, वही तो चमकते भाव हैं साहित्य के ??
... 
लोग खामों-खां इल्जाम लगा रहे हैं, कि - हमने छेड़ा है उन्हें 
पर, ......... हकीकत तो ये है, कि - हमें छेड़ा गया है 'उदय' ? 
... 
क्या गजब नौटंकी देखने को मिलती है अपने मुल्क में 'उदय' 
उफ़ ! अर्थी सजाने की घड़ी में, सेहरा सज रहा भृष्टाचार का ?
... 
उनकी शर्तें पढ़-पढ़ के हम हैरान हैं 'उदय' 
लगता नहीं, कि - हम कभी छप पाएंगे ?

Saturday, September 29, 2012

जागीर ...

हमने तो सुना था, 
कि - 
सिर्फ ..... सरकार उनकी है ?
पर, 
यहाँ तो -
सारा मुल्क ... 
उनके ...
बाप की -
जागीर हमको लग रहा है ??

Friday, September 28, 2012

पैमाना ...

तू आ, या ना आ, हमें क्या !
वैसे भी, हमें नींद ... अब आती नहीं है ? 
... 
गर, सर टेकना जरुरी था, किसी दरगाह में टेक लेते  
कम से कम गद्दारों का हौसला आफजाई तो न करते ?
... 
न जाने ये किसकी नजर लगी है मेरे मुल्क पे 'उदय' 
चवन्नी-अठन्नी की तरह, लुप्त हो रहा ईमान है ??
... 
जी तो चाहता है हमारा भी समेट लें धन-दौलत 
पर, बेईमानी के लिए दिल हामी नहीं भरता ??
... 
काश ! बिचौलियेपन का भी ... कोई पैमाना होता 'उदय' 
तो शायद, मंत्री, मुमंत्री, प्रमंत्री, रेस में आगे नहीं होते ? 

Sunday, September 23, 2012

चित्तम चित्त ...


काश ! होता मुमकिन, आईने में सीरतें नजर आना 
तो सूरतों से 'उदय', कब का भरोसा उठ गया होता ? 
...
ज़ुबानी जंग लड़ लड़ के, मिली है सल्तनत उनको 
अगर कुश्ती लड़ी उन्ने, तो वो हार जाएंगे ?????
... 
सरकार ........................ गिरे, न गिरे
पर, कुछ गिरे-गिरायों की भरपूर धूम है ?
...
मंहगाई रूपी पटकनी से, चित्तम चित्त है जनता 
मगर अफसोस, कुछ शैतां ..... अब भी मजे में हैं ?
...
कोई ऑक्सीजन, तो कोई ग्लूकोज हुआ है
लग रहा है, शैतां ..... अमर हो जाएगा ??

Friday, September 21, 2012

नैतिकता ...

उन्हें नहीं आती तो न सही, हमें तो आनी चाहिए
आखिर .... शर्म का भी तो ईमान होता है ?????
...
हम तो मुगालते में थे 'उदय', कि - रुपये पेड़ पे लगते हैं
पर, भला हो आज उस मानुष का, हमारी आँखें खोल दीं ?
...
नैतिकता ... कैसी नैतिकता ?
हम तो सामान हैं, जिसका जी चाहेगा वो खरीद लेगा ??
...
खरीद-फरोख्त का दौर है, भला हम क्यूँ पीछे रहें
गर हम न बिके, तो कल कोई और बिक जाएगा ?
...
मंहगाई रूपी पटकनी से, चित्तम चित्त है जनता
मगर अफसोस, कुछ शैतां ..... अब भी मजे में हैं ?
...
जुनून-ए-शायरी, कहाँ से कहाँ ले आया है हमको
किसी के हो रहे हैं हम, तो कोई अपना हुआ है ?

Thursday, September 20, 2012

सौदा ...

पूजो, पूजते रहो, उनकी आत्मा को सुकूं मिले
सुनते हैं 'उदय', जीते-जी बहुत तड़फे हैं वो ?
...
पगडंडी पकड़, तू चल-चला-चल
बहुत, टेड़ा सफ़र है जिंदगी का ?
...
कलम थामे हुए भी वो गुमशुम खड़े हैं
डरे हैं खुद, या डरा रहे हैं हमको ?????
...
हम तो तभी से, बिकने को उतावले खड़े हैं 'उदय'
पर, बगैर बिचौलिए के सौदा मुमकिन नहीं लगता ?
...
अब तुम वजह-बेवजह का रोना छोडो
आओ, चलें, जी लें ... किसी के लिए ?

Tuesday, September 18, 2012

दे दना-दन ...

दे मार ... दे मार ... दे मार ...
दे दना-दन ...
उठा-उठा ...  पटक-पटक ... 
दे दना-दन ... 
दे मार ... दे मार ... दे दना-दन ... 

लल्लु ... मल्लु ... कल्लु ... 
जो भी आए ... दे दना-दन ... 
दे मार ... दे मार ... 
दे दना-दन ... 
दे मार ... दे मार ... दे दना-दन ... 

हार-जीत ... को फिर देखेंगे ... 
हारेंगे या ... हम जीतेंगे ... 
दे मार ... दे मार ... 
दे दना-दन ...
दे मार ... दे मार ... दे दना-दन !!

सुकूं ...


Monday, September 17, 2012

वजह-बेवजह ...


बिचौलिए ...


खुशबू ...

उफ़ ! अब हम, ये किस भ्रम में पड़े हैं 'उदय' 
कह तो दिया है उन्ने, कि - तुम्हें चाहते हैं ? 
... 
हमें तो नहीं आती शर्म, तुम चाहो तो शर्मा लो 
ये बेशर्मी नहीं, हमारा हुनर है ??????????
... 
उनसे बिछड़े तो इक अर्सा हो गया है 'उदय' 
पर उनकी खुशबू, यादों संग लिपटी पडी है ? 
... 
उन्ने तो 'उदय', अब तक हमें दुआ-सलाम तक नहीं किया है 
अब तुम ही कहो, कैसे हम ...... उनकी चर्चा शुरू कर दें ?? 

Saturday, September 15, 2012

चोरी और सीनाजोरी ...

फेसबुक पे दुकानें तो सब की सजी-धजी दिख रही हैं 'उदय' 
पर, मंहगाई की मार इत्ती है कि कहीं ग्राहकी नहीं दिखती ? 
... 
अब इस कदर भी न मारो, तुम कुल्हाड़ी पे पांव 
खच्च-खच्च-खच्च ... हमसे देखा नहीं जाता ? 
... 
कहने को, तो वो, उन्हें अपना बाप कह रहे हैं 
पर, हकीकत से, वे खुद रु-ब-रु हैं ???????
... 
हमारी खामोशियों की सजा कुछ इस तरह मिली है हमको 
कि - खता किसी और की है, इल्जाम हम पे लगा है यारो ? 
... 
ये उनपे नस्ल का असर है, या है हालात का 
चोरी भी, और सीनाजोरी भी ??? 

Friday, September 14, 2012

जन्नत ...

सुनो मियाँ ...
हम खुद हमारे 'खुदा' हैं !
और तो और 
हम तुम सब के भी 'खुदा' हैं !!
हमें 
किसी की परवाह नहीं है 
हम जब चाहेंगे तब - 
मा...  
म...
ला...
मु... 
क...
श ... 
को, ... या जिसे चाहे -
उसे खरीद लेंगे ? 
और 
बना लेंगे, जन्नत अपनी ??
जैसे -
बनाई है अब तक ??? 

म... मा... मु... ???

कुछ तो शर्म करो ... 
म... मा... मु... ?
कुछ तो रहम करो ... 
म... मा... मु... ?
कुछ करो, या न करो ... 
बस इत्ता करो ... 
न सौदा करो, न बेचो खुद को ??
कुछ तो शर्म करो ... 
कुछ तो रहम करो ... 
म... मा... मु... ?????

Wednesday, September 12, 2012

आईना ...


फरमान ...

क्यूँ मियाँ, क्या हुआ, जो रो दिये 
आईने में खुद को ही देख कर ??
... 
'यम' आया, बगैर बोले-सुने, उठा के ले गया 
उनकी तमाम दौलतें, धरी-की-धरी रह गईं ? 
... 
रंगों से खेलता, सिर्फ काले से क्यों 
लो, अब सरकार नाराज हो गई ? 
... 
किसी को आईना, मत दिखाओ 'उदय' 
गर वो रूठा, तो कैद मुमकिन समझो ? 
... 
ये भी खूब रही, उन्हें माफी और हमें सजा 
ये फरमान है, या है चमड़े का सिक्का ??

Monday, September 10, 2012

संकोच ...

कर्म में ... फल छिपा है 
दान में ... पुण्य छिपा है 
भक्ति में ... भगवान छिपे हैं 
फिर संकोच कैसा ? 
चलो ... उठो ... बढ़ो ... 
कदम बढाएं ... 
फल ... 
पुण्य ... और - 
भगवान ... की ओर !!

Sunday, September 9, 2012

जिन्दगी का सफ़र ...

नहीं मिलूंगा, 
मैं तुमको सन्नाटों में 
गर ढूंढोगे, तो -
तूफानों में, 
मैं तुमको मिल जाऊँगा ? 

आज नहीं तो कल ... 
ये दुनिया देखेगी 
जुबां-जुबां पे -
चर्चा में ...
मैं तुमको मिल जाऊँगा ?

गर चाहोगे 
तुम भूलना मुझको 
तो हर कोशिश -
नाकाम तुम्हारी हो जायेगी ?
क्योंकि - 

जीवन की, हर बेला में ... 
राह दिखाते, 
राह चलाते, 
कदम कदम पे 
मैं तुमको मिल जाऊँगा ??? 

Friday, September 7, 2012

महफ़िल ...

न जाने क्यूँ उनसे, अपने मिजाज मिलते नहीं 'उदय' 
ख्यालों में पुल बने, और बनते ही ढह गए ? 
... 
काश ! गुटबाजी का हुनर, हमने भी सीख लिया होता 
भरी महफ़िल में 'उदय', हम ..... यूँ तन्हा नहीं होते ? 
... 
अब ये जंग अस्तित्व के लिए लड़ी जा रही है 'उदय' 
दोनों को, ....... हार-जीत से कोई दरकार नहीं है ? 
... 
बात ही बात पे बिफर पड़ते हो 
मुहब्बत करते हो, या हुकूमत ? 
... 
पांव पकड़-पकड़ के उन्ने, अपनी महफ़िल सजाई है 
और, अब वो हमसे कहते हैं, तुम यूँ ही चले आओ ? 

Thursday, September 6, 2012

इत्तफाकन ...

वो पांवों में बैठ के, सिर के ताज बन गए 
हम जुबां पे रहे, बस ......... जुबां पे रहे ?
... 
उनसे लिपटना तो इत्तफाकन ही हुआ था 'उदय' 
पर ऐंसे सिमटे, कि - फिर निकल नहीं पाए ??
... 
सुनहरा मौक़ा है, आज उनके हांथों में 
चाहें तो, गिरा लें - बना लें, सरकार ? 
... 
हुआ है कुछ असर, उन पे भी हमारी आशिकी का 
सुनते हैं, कि - वो मन ही मन मुस्कुराने लगे हैं ?
... 
उन्हें कोई काम नहीं है, हमें फुर्सत नहीं है 
यूँ चाहतें, ... दोनों तरफ गुमशुम खड़ी हैं ? 

Wednesday, September 5, 2012

जीवन का सार ...

यह एक मायावी संसार है 
यहाँ, कुछ लोगों का 
काम ही है 
जाति, धर्म व ईश्वर रूपी - 
भ्रम फैलाना ... 
पर हमें, उनकी -
बातों में नहीं आना है !
ईश्वर एक है ... 
सबका मालिक एक है ... 
हम सब एक हैं ... 
मिलजुल कर चलना है 
आगे बढ़ना है ... 
यही जीवन का सार है !!

ख्वाबी मंसूबे ...

बेवफाई का इल्जाम, ..... तुम यूँ न लगाओ यारो 
खामोशियों की वजह, कुछ और भी हो सकती है ? 
... 
शायद, अब हम नहीं मिल पाएंगे तुमसे 
दरमियाँ हमने, इक लकीर खींच दी है 
... 
अब तो बाज आ जाओ ख्वाबी मंसूबों से 
कहीं, दो गज जमीं के लाले न पड़ जाएं ? 
... 
उस बूढ़े का तुम इम्तिहां न लो, कहीं गिर न जाए 
ढेरों लोगों ने मिल के, खडा रक्खा है उसको ???
... 
कोई समझाए उन्हें, कि वो शायर नहीं हैं, सरपंच हैं 
गर, सरपंची बयां करते, तो हम भी उन्हें दाद देते ?

Tuesday, September 4, 2012

शर्त ...

अब तक, छल-कपट-औ-दांव-पेंच से, जीती उन्ने लड़ाई है 
पर अब, चारों खाने चित्त होने की, उनकी नौबत आई है ? 
... 
सच ! अब इसमें रंज कैसा, मुहब्बत हमने की है 
कहीं दिल को लगी है, तो कहीं दिल को चुभी है !!
... 
जमीं पे, पांव भर जगह नहीं दी किसी जालिम ने 'उदय' 
अब हमारे इल्म के परिंदे आसमां में उड़ रहे हैं ? 
... 
गर, उठने की कोई शर्त है तो बयां करो, हम पूरा करें 
सच ! तुम्हारे हाँथ की चाय की आदत पड़ चुकी है ? 
... 
तनिक सा फासला तो तुम, तय कर नहीं पाए 
न जाने कैसे होंगे वो, जो सितारे तोड़ते होंगे ? 

Monday, September 3, 2012

ईश्वर ...

जब हमें यकीन है, कि - 
ईश्वर है !
तो फिर ... 
यह संशय क्यूँ है, कि - 
हरेक इंसान का अपना-अपना -
एक अलग ईश्वर होगा ? 
बोलो ... 
क्यों ? किसलिए ?? 
जबकि सच्चाई यह है, कि - 
ईश्वर एक है !
सबका मालिक एक है !!

Sunday, September 2, 2012

आत्मविश्वास ...

शिखर पर पहुंचने के लिए 
न जात की जरुरत है, 
न धर्म की !
वहां तो हमें 
सिर्फ 
हमारा आत्मविश्वास -
ले जा सकता है 
पहुंचा सकता है !!

Saturday, September 1, 2012

सफलता ...

जब हम -
कदम ही नहीं बढ़ाएंगे ... 
तो मंजिल पर पहुंचेंगे कैसे ? 
चलो ... उठो ... बढ़ो ... 
कदम बढाएं, बढाते जाएं ... 
सफलता -
हमारी राह तक रही है ... !!