Monday, February 14, 2011

दिल तो दिल है 'उदय', संभाले कहां संभलता है ... !!

कुछ यादें, रश्में, जज्बे, वादे, सहेज लें हम
सफ़र लंबा है, थकेंगे, थकान दूर कर लेंगे !
...
कोई बात नहीं, पीठ अपनी है तो क्या हुआ
ठोक देते हैं, हक़ तो बनता है ठोकने का !
...
हमने सुना था, बहुत बड़ा आदमी है, आज सुबह
वह राम राम का जवाब, राम-राम से नहीं दे पाया !
...
कहीं छटपटाहट, कहीं मौज है
क्या लोकतंत्र की यही रीत है !
...
अब
तो हमें, अपनी ही खबर नहीं रहती
क्या कहें, कोई पूछे जब, मिजाज कैसे हैं !
...
जहर के जाम, और बेवफाई की तौमत, अफसोस नहीं
गुमनाम सही, मेरे नाम से तेरी महफ़िल रौशन तो है !
...
ये आठवां नहीं, पहला अजूबा है 'उदय'
जो चाहता है, उसी के काम आता है !!
...
सच ! कोई जलाता रहा, कोई बुझाता रहा
सारे दिन सुलगता रहा चिराग प्यार का !
...
प्रेम तक तो ठीक है, पर ये भाईचारा
सच ! बना रहे, आखिर बुराई क्या है !
...
दिल तो दिल है 'उदय', संभाले कहां संभलता है
सच ! जितना रोकोगे, उतना ही मचलता है !!

11 comments:

Anonymous said...

वह बहुत बङा आदमी है राम-राम का जवाब राम-राम से नही दे पाया ,सच्ची बात जो बिल्कुल ही कङवा सच है ।

संजय भास्‍कर said...

दिल तो दिल है 'उदय', संभाले कहां संभलता है
सच ! जितना रोकोगे, उतना ही मचलता है !!
...........सच्ची बात कङवा सच है ।

संजय भास्‍कर said...

दिल तो दिल है 'उदय', संभाले कहां संभलता है
सच ! जितना रोकोगे, उतना ही मचलता है !!
...........सच्ची बात कङवा सच है ।

Kailash Sharma said...

हमने सुना था, बहुत बड़ा आदमी है, आज सुबह
वह राम राम का जवाब, राम-राम से नहीं दे पाया !

बहुत सटीक टिप्पणियाँ....

vandana gupta said...

हमने सुना था, बहुत बड़ा आदमी है, आज सुबह
वह राम राम का जवाब, राम-राम से नहीं दे पाया !

यही सच्चाई है…………सटीक व्यंग्य्।

सुरेन्द्र सिंह " झंझट " said...

achchhe sher ,,,,samyik visangatiyon par .

Dr. Zakir Ali Rajnish said...

सभी शेर एक से बढकर एक हैं। बधाई स्‍वीकारें उदय भाई।
---------
अंतरिक्ष में वैलेंटाइन डे।
अंधविश्‍वास:महिलाएं बदनाम क्‍यों हैं?

आचार्य ललित मुनि said...

वाह, बल्लियों उछल रहा है।
दिल तो दिल है मित्र उछलने दो।

आभार

Minakshi Pant said...

नए मिजाज़ का है ये शहर दोस्त |
जरा फासले से ही मिला करो |
सुन्दर रचना |

प्रवीण पाण्डेय said...

दिल तो बड़ा उछलता है।

देवेन्द्र पाण्डेय said...

इस पृष्ठ की तीन पोस्टों में यह सबसे अच्छी लगी।