Saturday, March 15, 2014

सर्कस ...

ये कैसा सर्कस है 'उदय', 
जहां -
गधे, 
घोड़े, 
खच्चर, 
चूहे, 
बिल्ली, 
गिरगिट, 
कबरबिज्जू, 
सियार, 
लोमड़ी … 
सब मिलजुल कर 
एक साथ 
करतब दिखाने की फिराक में हैं ?
और तो और 
उनके ही चेले-चपाटे 
पहले से ही 
दर्शकदीर्घा से 
वाह-वाह … वाह-वाह … 
बहुत खूब … बहुत खूब … 
के नारे … ... ... लगा रहे हैं ??