Friday, April 27, 2012

सॉरी ...

एक लफंगे लडके ने लड़की की गर्दन पर 
रामपुरी चाकू अड़ा कर कहा -
आई लव यू ... 
लड़की डरी-सहमी चुप-चाप खड़ी रही 
उसने फिर से कहा -
आई लव यू ... 
लड़की ने इधर-उधर मुंडी हिला के देखा ... 
और फिर 
माथे से पसीना पौंछते हुए बोली - 
इतना ही बड़ा दादा बनाता है तो जा ... 
वो जो ... पहलवान टाईप का आदमी खडा है ... 
उसे टपका के आ ... तब दूंगी जवाब ... 
सुनकर ... लड़का जोश-खरोश में गया ... 
और पहलवान से भिड़ गया ... 
थोड़ी देर पटका-पटकी चली ... फिर ... 
पहलवान ने ... उसे पटकनी दी ... 
और चाकू छीनकर ... पेट में भौंक दिया ... 
कुछ देर बाद ... हाँथ झड़ाते हुए ... 
वह ... धीरे से चला गया !
लडके को लहु-लुहान ... सड़क पे ... 
तडफता-बिलखता देख ... 
पास जाकर ... लड़की धीरे से बोली ... सॉरी !!

5 comments:

Unknown said...

बढ़िया प्रस्तुति ।

प्रवीण पाण्डेय said...

सॉरी तो बनता है।

G.N.SHAW said...

काश लड़की के सामने पहलवान जी थे ..अन्यथा ..?

संजय @ मो सम कौन... said...

गज़ब एंडिंग दी है, न हँसते बनता है न दुखी होते|
ग्रेट श्याम जी

M VERMA said...

क्या जरूरत थी आपको उस लड़की की बातों में आने की