Tuesday, April 6, 2010

महात्मा गांधी जन्म नहीं लेंगे ?

भभक रहे भ्रष्टाचारी शोलों को
ठंडा करने
क्या अब इस धरती पर
"मंगल पाण्डे" जन्म नहीं लेंगे ?

बेलगाम प्रशासन पर
बम फ़ेंकने
क्या अब इस धरती पर
"भगत सिंह" जन्म नहीं लेंगे ?

दुष्ट-पापियों से लडने को
एक नई सेना बनाने
क्या अब इस धरती पर
"सुभाष चन्द्र" जन्म नहीं लेंगे ?

एक नई आजादी के खातिर
सत्याग्रह का अलख जगाने
क्या अब इस धरती पर
"महात्मा गांधी" जन्म नहीं लेंगे ?

7 comments:

Randhir Singh Suman said...

nice

उम्मतें said...

श्याम भाई
वे जन्म ले भी लें तो अकारथ जायेंगे ! बेहतर है जन्में हुओं को समझा बुझा कर काम चलाया जाये !

Dev said...

बिल्कुल सही कहा आपने ......आज के मौजूदा हालत देख कर कोई महान व्यक्ति जन्म नहीं लेगा .....

Udan Tashtari said...

बहुत सही रचना!

BrijmohanShrivastava said...

बहुत सुन्दर रचना और इसके साथ ही महात्मा गांधी, मंगल पांडे ,भगतसिंह, और सुभाष चन्द्र की याद भी

arvind said...

एक नई आजादी के खातिर
सत्याग्रह का अलख जगाने
क्या अब इस धरती पर
"महात्मा गांधी" जन्म नहीं लेंगे ....wow..bahut sundar.

vaise shyam bhai yadi ye janm le bhi len to abki unke saath our bhi bura hoga.lekin fir bhi gandhi, bhagat singh....jaise log yah jaante hue bhi jarur janm lenge.

रश्मि प्रभा... said...

kya unka janm aaj bhi wahi rang la sakega?
kya hum ab wahi rah gaye hain?