Thursday, May 31, 2012

पेट्रोल-ही-पेट्रोल ...

पेट्रोल के दाम ... 
पेट्रोल के दाम बढ़ाना 
हमारी मजबूरी है 'उदय' 
गर 
हम नहीं बढ़ाएंगे 
तो 
शायद 
पड़ोसी मुल्क 
हमसे आगे निकल जाएं ? 

पेट्रोल की कीमतें ... 
ये अपना देश किस आग में 
झुलस रहा है ?
चहूँ ओर 
आग की लपटें-ही-लपटें हैं !
क्या हुआ ?
कब हुआ ?
कैसे हुआ ? 
कुछ नहीं हुजूर 
सिर्फ पेट्रोल की कीमतों में -
उछाल आया है !!

पेट्रोल का रेट ... 
तुम्हारा जितना जी चाहे 
उतना बढ़ा दो पेट्रोल का रेट 
क्योंकि - 
तुम सरकार हो !
पर 
ये मत भूलो कि - 
हमने ही बनाई है सरकार !!
हम 
उस रेट में भी खरीद लेंगें -
पेट्रोल !!!